{"_id":"5df5a7948ebc3e87aa2c0eb3","slug":"bjp-mp-from-barrackpore-arjun-singh-car-attack-with-bricks-and-bomb-alleged-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर फिर हमला, कार पर फेंके गए ईंट और बम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर फिर हमला, कार पर फेंके गए ईंट और बम
Sun, 15 Dec 2019 09:28 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा नेता पर हमला हुआ, इस बार बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह इसके शिकार हुए हैं। पश्चिम बंगाल के जगद्दाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात ईंट और बम फेंके गए। उन पर यह हमला उस समय हुआ, जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे।
विज्ञापन
BJP MP from Barrackpore Arjun Singh: Our car was attacked with bricks and then a bomb was hurled near it, while I was returning from Kankinara. There is no law and order in West Bengal. President's rule should be imposed in the state. pic.twitter.com/Vf2AGpL1X8
— ANI (@ANI) December 15, 2019विज्ञापन
इस हमले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया। हालांकि सांसद इस हमले में बाल-बाल बच गए। भाजपा सांसद ने इस हमले का सीधा आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सांसद की कार पर तब हमला किया गया जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अर्जुन सिंह की कार के पर पहले तो ईंट पत्थर से हमला किया फिर उसके पास एक बम भी फेंक दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद पर हमले की खबर सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात कर दिया गया है। हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा 'टीएमसी ने गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंके। इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है। उस व्यक्ति का नाम गणेश सिंह है। इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया।'
उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है। इससे पहले भी उन पर हमले हो चुके है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में उन पर हमला हुआ था और उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ किया गया था। उस हमले के बाद भी भाजपा सांसद ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया था।