बीजेपी सांसद ने तेज प्रताप के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लालू बोले- हम डरने वाले नहीं
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के खिलाफ बीजेपी एमपी प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं लालू प्रसाद यादव ने पटना में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी समझते हैं कि मैं डर गया हूं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बिहार का बच्चा बच्चा मेरी रक्षा करेगा।
पढ़ें: तेज प्रताप की धमकी से 'परेशान' सुशील मोदी, बेटे की शादी की जगह बदली
उन्होंने कहा कि अगर किसी बेटे को पता चलेगा कि उसके पिता के खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है, और उनकी सुरक्षा रद्द की जा रही है तो वह प्रतिक्रिया जरूर देगा। हालांकि लालू ने कहा कि वो इसका समर्थन नहीं करते। उन्होंने तेज प्रताप को दोबारा ऐसा बयान देने के लिए मना किया।
पढ़ें: भाजपा-जदयू मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : सुशील मोदी
लालू ने ट्वीट करते हुए कहा कि PM मोदी नहीं चाहते हैं कि हम कहीं आएं और जाएं, मुझ पर कहीं भी हमला कराया जा सकता है। रेल मंत्री रहते गुजरात गया था तब मोदी सीएम थे। उस वक़्त भी इन्होंने मेरी गाड़ी पर पथराव करवाया था। मेरे गुजरात चुनाव में जाने के नाम से ही सुरक्षा काट दिया। लालू से काहे इतना डरते हो?
PM मोदी नहीं चाहते हैं कि हम कहीं आए और जाए, मुझ पर कहीं भी हमला कराया जा सकता है।रेल मंत्री रहते गुजरात गया था तब मोदी सीएम थे। उस वक़्त भी इन्होंने मेरी गाड़ी पर पथराव करवाया था।मेरे गुजरात चुनाव में जाने के नाम से ही सुरक्षा काट दिया।लालू से काहे इतना डरते हो?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 27, 2017
सुनो मोदी, लालू डरने वाला इंसान नहीं है। किसी दूसरे को डराओ, जैसे नीतीश को डराया। बिहार की 11 करोड़ जनता और बच्चा-बच्चा मेरा रक्षक है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 27, 2017
लालू की जेड प्लस सिक्योरिटी हटने पर गुस्साए तेज प्रताप
केंद्र सरकार ने राजद प्रमुख लालू यादव की सुरक्षा में लगे विशेष रूप से ट्रेंड एनएसजी कमांडो को हटा दिया है। लालू यादव को जेड प्लस श्रेणी की जगह जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। अब सिर्फ सीआरपीएफ के डेढ़ से दो दर्जन जवान ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालयने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है।
सत्र का पहला दिन उम्मीद के मुताबिक हंगामेदार रहा। राजद के विधायकों ने लालू यादव की सुरक्षा में कटौती को केंद्र सरकार की साजिश करार दिया। राजद नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा जान बूझकर किया गया है और मेरे पिता की हत्या भी हो सकती है। किसी भी अनहोनी की सूरत में नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे।
वहीं जब पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से लालू यादव की सुरक्षा में कटौती के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'हमलोग के कई कार्यक्रम लगे हुए हैं। लालू प्रसाद यादव जी भी जाते रहते हैं कार्यक्रमों में। तो ये मर्डर कराने की साजिश रची जा रही है। उनको मुंहतोड़ जबाव हम देंगे। नरेंद्र मोदी जी का खाल उधड़वा लेंगे।'