फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP files complaint against Tej Pratap Yadav, lalu said Bihar will protect

बीजेपी सांसद ने तेज प्रताप के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लालू बोले- हम डरने वाले नहीं

Mon, 27 Nov 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
BJP MP files complaint against Tej Pratap Yadav, lalu said Bihar will protect
lalu prasad yadav - फोटो : ANI

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के खिलाफ बीजेपी एमपी प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं लालू प्रसाद यादव ने पटना में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी समझते हैं कि मैं डर गया हूं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बिहार का बच्चा बच्चा मेरी रक्षा करेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज प्रताप की धमकी से 'परेशान' सुशील मोदी, बेटे की शादी की जगह बदली
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी बेटे को पता चलेगा कि उसके पिता के खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है, और उनकी सुरक्षा रद्द की जा रही है तो वह प्रतिक्रिया जरूर देगा। हालांकि लालू ने कहा कि वो इसका समर्थन नहीं करते। उन्होंने तेज प्रताप को दोबारा ऐसा बयान देने के लिए मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा-जदयू मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : सुशील मोदी

लालू ने ट्वीट करते हुए कहा कि PM मोदी नहीं चाहते हैं कि हम कहीं आएं और जाएं, मुझ पर कहीं भी हमला कराया जा सकता है। रेल मंत्री रहते गुजरात गया था तब मोदी सीएम थे। उस वक़्त भी इन्होंने मेरी गाड़ी पर पथराव करवाया था। मेरे गुजरात चुनाव में जाने के नाम से ही सुरक्षा काट दिया। लालू से काहे इतना डरते हो?
   

लालू की जेड प्लस सिक्योरिटी हटने पर गुस्साए तेज प्रताप

BJP MP files complaint against Tej Pratap Yadav, lalu said Bihar will protect
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यावद अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सुशील मोदी के बाद तेज प्रताप ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कड़ा बयान दिया है जिससे सियासत में उबाल आना लाजिमी है। केंद्र सरकार द्वारा लालू यादव की सुरक्षा में कटौती कर दिए जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि मेरे पिता की हत्या की साजिश रची जा रही है, नरेंद्र मोदी का खाल उधड़वा लेंगे। 

केंद्र सरकार ने राजद प्रमुख लालू यादव की सुरक्षा में लगे विशेष रूप से ट्रेंड एनएसजी कमांडो को हटा दिया है। लालू यादव को जेड प्लस श्रेणी की जगह जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। अब सिर्फ सीआरपीएफ के डेढ़ से दो दर्जन जवान ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालयने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है।

सत्र का पहला दिन उम्मीद के मुताबिक हंगामेदार रहा। राजद के विधायकों ने लालू यादव की सुरक्षा में कटौती को केंद्र सरकार की साजिश करार दिया। राजद नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा जान बूझकर किया गया है और मेरे पिता की हत्या भी हो सकती है। किसी भी अनहोनी की सूरत में नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। 

वहीं जब पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से लालू यादव की सुरक्षा में कटौती के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'हमलोग के कई कार्यक्रम लगे हुए हैं। लालू प्रसाद यादव जी भी जाते रहते हैं कार्यक्रमों में। तो ये मर्डर कराने की साजिश रची जा रही है। उनको मुंहतोड़ जबाव हम देंगे। नरेंद्र मोदी जी का खाल उधड़वा लेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed