{"_id":"5e111e108ebc3e87c56ea42c","slug":"bjp-mp-d-arvind-kumar-objectionable-statement-against-asaduddin-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- ओवैसी को क्रेन से उलटा लटका दूंगा और...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- ओवैसी को क्रेन से उलटा लटका दूंगा और...
Sun, 05 Jan 2020 04:51 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jan 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
भाजपा के निजामाबाद से सांसद डी अरविंद कुमार ने एआईएमआईएम प्रमुख व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह ओवैसी को क्रेन से उलटा लटकाकर उनकी दाढ़ी साफ कर उसे मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के चेहरे पर चिपका देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओवैसी को याद रखना चाहिए कि निजामबाद भाजपा का है। नौ साल पहले तुम्हारे भाई अकबरुद्दीन को उनके ही जानने वाले ने कई बार चाकुओं से हमला करने के साथ ही गोली भी मारी थी। आज नौ साल बाद भी अकबरुद्दीन इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सप्ताह भर पहले ही निजामाबाद में ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) पर एक बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि सीएए संविधान के विरुद्ध है। इसके साथ ही गत 25 दिसंबर को ओवैसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, सीएए और एनआरसी पर चर्चा की थी।
विज्ञापन