फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp MP Compared DU student Gurmehar Kaur with Daud Ibrahim

भाजपा सांसद ने दाऊद से की कारगिल शहीद की बेटी की तुलना, DCW ने कहा कार्रवाई करे पुलिस

Mon, 27 Feb 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
Bjp MP Compared DU student Gurmehar Kaur with Daud Ibrahim

रामजस कालेज में एबीवीपी और अन्य छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसा के मुद्दे पर एबीवीपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कारगिल शहीद कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर को लेकर राजनीतिक दलों में अब खेमाबंदी तेज हो गई है। 

विज्ञापन


मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने गुरमेहर कौर की तुलना मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से कर दी। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि छात्रा के दिमाग में जहर कौन भर रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर छात्रा ने सोशल मीडिया पर दी गई रेप की धमकी के मामले में दिल्‍ली महिला आयोग का रुख कर लिया है। छात्र ने यह भी कहा कि उसके पिता ने देश के लिए जान दी थी और वह भी देश के लिए जान देने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजस कालेज में हंगामे के बाद शुरू हुआ विवाद

Bjp MP Compared DU student Gurmehar Kaur with Daud Ibrahim

बता दें कि रामजस कालेज में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को एक गोष्ठी में बुलाने के बाद एबीवीपी और अन्य छात्र संगठनों में हिंक टकराव हो गया था। जिसके खिलाफ कारगिल में शहीद हुए कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया था। 

गुरमेहर ने अपनी प्रोफाइल में एक तस्वीर लगाई थी जिसमें उसने हाथों में एक तख्ती पकड़ रखी थी और उस पर लिखा था मैं दिल्‍ली विश्वविद्याल में पढ़ती हूं और मैं एबीवीपी से नहीं डरती, मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है। हैशटैग स्टूडेंट्स अगेंस्ट एबीवीपी।’ 

जालंधर निवासी श्रीराम लेडी कालेज की छात्र गुरमेहर कौर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने उनकी इस मुहिम का समर्थन किया तो कुछ खुलकर उनके पक्ष में भी उतर आए थे। 


किरण रिजिजू ने कहा- कोई छात्रा के दिमाग में भर रहा जहर

Bjp MP Compared DU student Gurmehar Kaur with Daud Ibrahim

मामले के तूल पकड़ने के बीच मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने एक ट्वीट करते हुए कौर की तुलना दाऊद इब्राहिम से कर दी। शंखनाद नाम से डाली गई तस्वीर के साथ सिम्हा ने लिखा कि 'कम से कम दाउद ने अपने राष्ट्र विरोधी रवैये को सही ठहराने के लिए अपने पिता के नाम का सहारा तो नहीं लिया।'

तस्वीर में कौर वही तख्ती हाथ में लिए हुए थी जिसमें लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा। वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी कूद पड़े। उन्होंने इस पर ट्वीट करते हुए कहा कि इस युवा लड़की के दिमाग में गंदगी कौन भर रहा है। एक मजबूत सशस्‍त्र बल युद्ध को रोकता है। भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया लेकिन हर हमले का मजबूती से जवाब दिया। 

वहीं इस पूरे हंगामे के बीच छात्रा ने एक बार फिर सोशल मीडिया के सहारे अपना पक्ष रखा। छात्रा ने कहा कि उसके पिता ने देश के लिए जान दी थी और वो भी अपने देश के लिए जान दे सकती है। इस बीच खबर है कि छात्रा गुरमेहर ने इस सारे विवाद पर दिल्‍ली महिला आयोग का रुख कर लिया है। वहीं दिल्‍ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा पुलिस को इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed