{"_id":"5d4cbc3e8ebc3e6cf72233ec","slug":"bjp-mp-apologizes-to-prakash-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने प्रकाश राज से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद ने प्रकाश राज से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Fri, 09 Aug 2019 05:50 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:50 AM IST
सार
- प्रकाश राज और उनके परिवार के खिलाफ 2 व 3 अक्तूबर 2017 को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
- प्रकाश राज ने भी तुरंत इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम्हारी माफी स्वीकार करता हूं
- यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बेहतरीन उदाहरण लोगों के सामने रखें
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
विस्तार
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने बृहस्पतिवार को जाने माने अभिनेता प्रकाश राज से उनके व उनके परिजनों के खिलाफ सोशल माडिया पर आपत्तिजनक लेख डालने के मामले में माफी मांगने के साथ ही इन्हें हटा लिया है। मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने सोशल मीडिया पर प्रकाश राज और उनके परिवार के खिलाफ 2 व 3 अक्तूबर 2017 को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि यह लेख अनुचित और आहत करने वाले थे। इसलिए मैं इन्हें हटा रहा हूं। प्रकाश राज ने भी तुरंत इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम्हारी माफी स्वीकार करता हूं। हमारी विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन हमें सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत और अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बेहतरीन उदाहरण लोगों के सामने रखें।