{"_id":"5a7c35924f1c1baa1b8b6444","slug":"bjp-mp-abhishek-singh-take-a-jibe-at-congress-for-doing-pakoda-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को 'चायवाला' कहकर 44 सीटों पर अटके, 'पकौड़ा' विवाद से 5 पर ही सिमटेगी कांग्रेस- BJP सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी को 'चायवाला' कहकर 44 सीटों पर अटके, 'पकौड़ा' विवाद से 5 पर ही सिमटेगी कांग्रेस- BJP सांसद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Feb 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
पकौड़ा विवाद हर एक नए दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। लोकसभा में गुरुवार को यह मुद्दा एकबार फिर उछला जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे और सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि जिस तरह 'चायवाला' विवाद की वजह से कांग्रेस 2014 के आम चुनाव में 44 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी ठीक उसी तरह 'पकौड़ा' विवाद के जरिए वह 2019 में पांच सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, 'क्या 'पकौड़े' बेचकर 200 रुपये प्रति दिन कमाने वाले किसी व्यक्ति को बेरोजगार माना जा सकता है।'
विज्ञापन
पीएम ने कहा था कि, 'अगर कोई व्यक्ति पकौड़े की दुकान लगाता है और रोज वह 200 रुपये कमाकर घर जाता है तो आप उसे रोजगार कहेंगे या नहीं?'
लोकसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार के बजट की तारीफ भी की और इसमें शामिल योजनाओं को जन कल्याणकारी करार दिया। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बजट की वजह से कांग्रेस चौतरफा पस्त है इसलिए वह इसका विरोध कर रही है।
विज्ञापन