फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLAs prevent arrest of doctors who caught red handed doing sex determination test

रंगे हाथों पकड़ा गया भ्रूण जांच कर रहा डॉक्टर दंपति, BJP विधायकों ने गिरफ्तारी से रोका

Wed, 18 Oct 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 18 Oct 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs prevent arrest of doctors who caught red handed doing sex determination test

अलीगढ़ में एक डॉक्टर दंपति को राजस्थान सरकार की पीसीपीएनडीटी सेल के अधिकारियों ने गर्भवती महिला की भ्रूण की जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिला प्रशासन का आरोप है कि बीजेपी विधायकों संजीव राजा और अनिल पारासर के दखल की वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

विज्ञापन


विधायकों ने सरकारी अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त करने से भी रोक दिया और डॉक्टर दंपत्ति को भी गिरफ्तार नहीं करने दिया। यहां तक कि अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने विधायकों को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वो नहीं माने।
विज्ञापन


पढ़ें: जीवन हास्पिटल प्रकरण में दो तहरीर, तीन दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीपीएनडीटी टीम के अधिकारियों ने सोमवार को शहर के जीवन नर्सिंग होम में छापेमारी के बाद डॉक्टर जयंत और उनकी पत्नी को लिंग जांच करते पकड़ लिया। छापेमारी के बाद महिला अस्पताल से फरार हो गई। स्थानीय पुलिस डॉक्टर शर्मा को पकड़ कर अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ थाने ले आई।

डीएम के समझाने पर भी नहीं माने विधायक

BJP MLAs prevent arrest of doctors who caught red handed doing sex determination test

कुछ देर बाद ही बीजेपी के दो स्थानीय विधायक, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों के साथ थाने पहुंच गए। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर यसूद ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मैने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी है।

मैने विधायकों को समझाने की कोशिश की कि वो इस मामले में दखल न दें और टीम को अपना काम करने दें, लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। यसूद ने कहा कि सेल के अधिकारियों ने हमसे मदद मांगी थी जिसके बाद मजिस्ट्रेट रैंक का एक अधिकारी उनके साथ भेजा गया था। छापेमारी के बाद उन्होंने डॉक्टर दंपति को रंगे हाथों लिंग जांच करते हुए पकड़ लिया। 




वहीं आरोपी विधायक अनिल पाराशर का कहना है कि हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में विश्वास करते हैं। डीएम ने इस मामले में गलत जानकारी दी है। हम इस मामले में सिर्फ निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।



आरोपी डॉक्टर शर्मा ने खुद पर लगे आरोपों से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि वहां कुछ भी गलत नहीं हो रहा था, अधिकारी जबरन उनके नर्सिंग होम में घुसे और अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed