{"_id":"5f027d488ebc3e430f3f812b","slug":"bjp-mla-wrote-the-letter-to-shivraj-singh-chauhan-people-unhappy-with-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने शिवराज को लिखा खत, मंत्रिमंडल विस्तार से लोग नाखुश, पिछली कैबिनेट में मंत्री थे विश्नोई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा विधायक ने शिवराज को लिखा खत, मंत्रिमंडल विस्तार से लोग नाखुश, पिछली कैबिनेट में मंत्री थे विश्नोई
Mon, 06 Jul 2020 06:54 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : shivraj twitter handle
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। सरकार में मौका न मिलने से नाराज वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने चौहान को खत लिखा है। उन्होंने दावा किया कि जबलपुर और रीवा संभाल के लोगों में नाराजगी है।
चार बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे 68 वर्षीय विश्नोई जबलपुर के पाटन से विधायक हैं। मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को प्रमुखता देने का परोक्ष जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, मैं आपकी समस्या समझ सकता हूं, लेकिन लोग नहीं। अनुरोध है कि आप इन दोनों संभागों का प्रभार संभालें ताकि लोगों की नाराजगी शांत की जा सके।
सीएम रहते दिग्विजय सिंह ने जबलपुर का चार्ज संभाला था। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौका नहीं मिलने से नाखुश हैं। इंदौर से भाजपा विधायक रमेश मेंदौला को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर उनके एक समर्थक ने खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। मेंदौला भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं।