फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Tsering Tashi hoisted a 73 feet high-mast national flag in Tawang district of Arunachal Pradesh

Arunachal Pradesh: विधायक ताशी ने सैनिकों का किया शुक्रिया, तवांग में फहराया 73 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 30 Dec 2023 02:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

स्थानीय विधायक ताशी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना एकता, अखंडता और राष्ट्रीय शक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। इसके अलावा उन्होंने तवांग में आम नागरिकों और सैनिकों के बीच के रिश्तों की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
BJP MLA Tsering Tashi hoisted a 73 feet high-mast national flag in Tawang district of Arunachal Pradesh
तवांग में फहराया गया 73 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में समुद्र तल से 15,200 फुट की ऊंचाई पर भाजपा विधायक सेरिंग ताशी ने 73 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही उन्होंने सीमा के रक्षा करने वाले सैनिकों से राष्ट्र के लिए अपनी निस्वार्थ सेवा जारी रखने को कहा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय शक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत
स्थानीय विधायक ताशी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना एकता, अखंडता और राष्ट्रीय शक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। इसके अलावा उन्होंने तवांग में आम नागरिकों और सैनिकों के बीच के रिश्तों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसी के कारण बुनियादी ढांचे, चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर विकास हुआ है।
विज्ञापन

 


भारतीय सेना को धन्यवाद दिया
विधायक ने ध्वज फाउंडेशन ऑफ इंडिया को 73 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज देने और इसे स्थापित करने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया। 
 

ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आशिम कोहली, तवांग ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर विपुल सिंह राजपूत, जिला प्रशासन के अधिकारी, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी कैडेट और अन्य के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed