फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Ravinder Raina Stuck in photo case with soldiers during sunderbani

फेसबुक पर फोटो शेयर करके फंसे बीजेपी विधायक, आतंकी मुठभेड़ के बाद जवानों के साथ ली थीं तस्वीरें

Sat, 31 Mar 2018 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी Updated Sat, 31 Mar 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Ravinder Raina Stuck in photo case with soldiers during sunderbani
Ravindra Rana

सुंदरबनी में फिदायीनों के साथ मुठभेड़ के दौरान सेना और पुलिस के साथ फोटो खींचकर उसे फेसबुक पर अपलोड कर जम्मू कश्मीर के राजोरी से भाजपा विधायक रविंद्र रैणा नए विवाद में घिर गए हैं। इसे सुरक्षा का उल्लंघन माना जा रहा है। इससे जवानों की जान खतरे में पड़ सकती है। जिला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बीते दिनों सुंदरबनी में फिदायीनों को ढेर करने के बाद सेना और पुलिस ने जब ऑपरेशन खत्म कर दिया, तभी घटनास्थल पर पहुंचे विधायक रैणा ने सुरक्षा बलों के साथ फोटो खिंचवाकर  उन्हें सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया। पुलिस के अनुसार इस प्रकार से जवानों के साथ फोटोग्राफी करना और उन फोटो को सोशल साइट्स पर डालना स्टैंडर्ड ऑपरेशन  प्रोसीजर (एसओपी) और सुरक्षा का उल्लंघन माना जाता है। 
विज्ञापन


एसओपी के तहत जो सुरक्षा बल किसी एनकाउंटर में भाग लेते हैं, उनके साथ फोटोग्राफी करना और उन फोटो को सोशल साइट्स पर अपलोड करना सुरक्षा बलों की गोपनीयता को तोड़ना माना जाता है। इस फोटो को शेयर करने के बाद रविंद्र राणा सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हुए थे। उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed