{"_id":"574efd564f1c1b7974108b7d","slug":"bjp-mla-paases-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद की ब्रेन हैमरेज से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी सांसद की ब्रेन हैमरेज से मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : file photo
मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते (66) का निधन हो गया है। सांसद परस्ते को बेन हेमरेज की बीमारी के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
दरसअल, लंबे समय से सांसद दलपत सिंह परस्ते की हालत नाजुक बनी हुई थी।
ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें इलाज के लिए शहडोल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर सांसद को 28 मई को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया था। गौरतलब है कि 27 मई को सांसद दलपत सिंह परस्ते सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
परस्ते 2014 लोकसभा चुनाव जीतकर पांचवी बार सांसद बने थे। श्री परस्ते ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जनता पार्टी से की थी वे पार्टी की प्रदेश इकाई के संयुक्त सचिव रहे। इसके बाद वे लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य और प्रदेश सचिव रहे। जनता दल में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य के अलावा श्री परस्ते प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। 1999 में श्री परस्ते भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन