फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA of Bengal threatens to burn the police station

West Bengal: बंगाल के भाजपा विधायक ने दी पुलिस थाने को जलाने की धमकी, टीएमसी ने साधा निशाना

Mon, 02 Jan 2023 02:02 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA of Bengal threatens to burn the police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल के भाजपा के एक विधायक ने पुलिस पर भेदभाव का आरोल लगाते हुए थाने को जलाने की धमकी दी है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह धमकी एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी। जानकारी के मुताबिक बंगाल के भाजपा विधायक स्वपन मजूमदार ने अपने बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के एक पुलिस थाने को जलाने की धमकी दी है। वह उत्तर 24 परगना के अशोकनगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक और प्रभारी अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं और गिरफ्तार कर रहे हैं। वे क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं को उनके अवैध कार्य करने की अनुमति दे रहे हैं। भाजपा विधायक ने पुलिस अधिकारियों को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर वे अपना व्यवहार नहीं बदलते हैं तो वह थाने को जला देंगे। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा अशोकनगर थाने के आइसी और ओसी ध्यान से सुनें। अपने क्षेत्र में टीएमसी की गतिविधियों में शामिल होना बंद करें। वे सत्ता पक्ष के कुकर्मों का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को गिरफ्तार करना बंद करें। हमारे एक कार्यकर्ता को इस इलाके में बेरहमी से पीटा गया है। आपने अभी तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा अगर आइसी व ओसी टीएमसी के एजेंट के रूप में काम करना जारी रखते हैं और निष्पक्ष रूप से काम नहीं करते हैं तो उसे पीटो। मजूमदार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी मजूमदार द्वारा कहे गए शब्दों का समर्थन नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed