फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA from Gujarat caused a flutter stating Netaji Subhas Chandra Bose was a member of an aatankwadi

BJP MLA: भाजपा विधायक की पोस्ट पर बवाल, नेताजी सुभाष चंद बोस को लिखा 'आतंकवादी'

Tue, 24 Jan 2023 03:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 03:27 AM IST
सार

विधायक ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आंतकवादी विंग के सदस्य थे। हालांकि, उन्होंने गलती के लिए गलत अनुवाद को जिम्मेदार ठहराते हुए माफी मांगी

विज्ञापन
BJP MLA from Gujarat caused a flutter stating Netaji Subhas Chandra Bose was a member of an aatankwadi
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के आणंद क्षेत्र से भाजपा विधायक योगेश पटेल की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। विधायक ने सोमवार को अपनी पोस्ट में गलती से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आतंकवादी लिख दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने बयान पर आपत्ति जताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


गुजराती में अनुवाद को विधायक ने ठहराया जिम्मेदार
विधायक ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आंतकवादी विंग के सदस्य थे। हालांकि, उन्होंने गलती के लिए गलत अनुवाद को जिम्मेदार ठहराते हुए माफी मांगी। विधायक योगेश पटेल (बापजी) ने कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद करते समय एक त्रुटि के कारण गलत शब्द सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गया। बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में, पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर गुजराती में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें कहा गया था, बोस आतंकवाड़ी विंग के सदस्य थे। उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और समाजवादी नीतियों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक की निंदा
कुछ लोगों द्वारा शब्दों की पसंद के बारे में आणंद विधायक को सतर्क किए जाने के बाद, उन्होंने पोस्ट को तुरंत हटा दिया। गुजरात आप के अध्यक्ष इसुदन गढ़वी ने सुभाष चंद्र बोस को आतंकवादी कहने के लिए भाजपा विधायक योगेश की निंदा की हैं। उन्होंने विधायक से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने की बात बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed