फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Debendra Nath Ray death news live updates in hindi: North Bengal districts bandh against Mamata Banerjee government

विधायक की मौत को लेकर उत्तरी बंगाल में भाजपा का बंद, कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

Tue, 14 Jul 2020 08:25 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 Jul 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Debendra Nath Ray death news live updates in hindi: North Bengal districts bandh against Mamata Banerjee government
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक की मौत - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में एक विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भाजपा ने उत्तरी बंगाल में मंगलवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है और इस दौरान पार्टी समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हुई और बसों पर पत्थर फेंके जाने की घटना भी सामने आई।

विज्ञापन


बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ और इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। कुछ स्थानों पर दुकानें बंद थीं और सड़कों पर सार्जनिक वाहन कम संख्या में दिखाई पड़े। हेमताबाद के विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उत्तरी दिनाजपुर जिले में बिंदल गांव में स्थित उनके घर के निकट बंद पड़े एक दुकान के बाहर छत से लटकते हुए मिला था।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि विधायक के शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, रे के परिवार के सदस्यों और भाजपा ने दावा किया है कि उनकी हत्या हुई और इस संबंध में सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद को लागू करने की कोशिश के दौरान भाजपा समर्थकों की झड़प कूचबिहार कस्बे में पुलिस के साथ हो गई। भाजपा समर्थक उत्तरी बंगाल राज्य परिवहन निगम डिपो से बसों को आगे नहीं जाने दे रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि बंद समर्थकों ने कूचबिहार-मथभंगा मार्ग पर चलनेवाली एक बस समेत कुछ बसों की खिड़की के शीशे भी तोड दिए। 




भाजपा की कूचबिहार जिला इकाई की अध्यक्ष मालती रवा को पुलिस ने वहां से हटाया जिसके बाद बसें डिपो से रवाना हुईं। वहीं उत्तरी बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी में सरकारी बसों का परिचालन समान्य रहा लेकिन निजी बसें कम संख्या में ही चलीं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ बाजार और दुकानें बंद ही हैं और शहर के कुछ क्षेत्र निरूद्ध क्षेत्र घोषित हैं और पहले से ही बंद के दायरे में हैं। 


हालांकि जो बाजार खुले थे, वहां लोग आते-जाते देखे गए। मालदा और उत्तरी दिनाजपुर में भी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला है। यहां भाजपा समर्थकों ने सड़कों पर कई स्थानों पर अवरोधक लगा रखे थे और ‘निष्पक्ष’ जांच की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed