फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Biswajit Singh says Manipur CM announcement delayed due to Parliament session after returning from New Delhi news in Hindi

मणिपुर: भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिस्वजीत सिंह बोले, संसद सत्र की वजह से हो रही है मुख्यमंत्री के एलान में देरी

Thu, 17 Mar 2022 05:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 17 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

मणिपुर में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का एलान अभी तक नहीं हुआ है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि एन बीरेन सिंह को एक बार फिर यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। उधर, दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मिलकर लौटे भाजपा विधायक बिस्वजीत सिंह ने कहा है कि संसद सत्र के चलते इसके एलान में देरी हो रही है।

विज्ञापन
BJP MLA Biswajit Singh says Manipur CM announcement delayed due to Parliament session after returning from New Delhi news in Hindi
भाजपा विधायक बिस्वजीत सिंह - फोटो : facebook/Th.Biswajit

विस्तार

मणिपुर में भाजपा के वरिष्ठ विधायक थोंगम बिस्वजीत सिंह गुरुवार को दिल्ली से राज्य की राजधानी इंफाल लौट आए। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मणिपुर भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है और राज्य के नेता हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाने दिल्ली गए थे।

विज्ञापन


इंफाल एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि नए मुख्यमंत्री का एलान करने में देरी इसलिए हुई क्योंकि इस समय संसद का सत्र चल रहा है। बीरेन सिंह को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि ये फिलहाल के लिए केवल अटकलें हैं।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा, 'नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ मणिपुर भाजपा के नेताओं की यह बैठक हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर थी। इस दौरान राज्य में भाजपा के विधायक दल को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हम केंद्रीय नेताओं के निर्देश का पालन करेंगे: सिंह
उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड राज्य विधायक दल के नेता के नाम का एलान करेगा। अभी इस घोषणा में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि संसद का सत्र चल रहा है। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि इस मामले में भाजपा की राज्य इकाई केंद्रीय नेताओं के निर्देशों का पालन करेगी।


राज्य के सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं बिस्वजीत
राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ में बिस्वजीत सिंह और एन बीरेन सिंह सबसे आगे चल रहे नेताओं में हैं। दोनों नेता चुनाव परिणामों का एलान होने के बाद अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली गए थे। लेकिन, आज खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवालों पर सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed