फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP minister says chhattisgarh cm raman singh has got boon of euthanasia

भाजपा के मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को मिला है इच्छा मृत्यु का वरदान, हारेंगे नहीं

Sat, 11 Aug 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
BJP minister says chhattisgarh cm raman singh has got boon of euthanasia
अजय चंद्राकर - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है। इस बीच राज्य के कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री रमन सिंह की तुलना महाभारत के भीष्म पितामह से की है। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त है। भीष्म पितामह की तरह उन्हें भी पता है कि कब हारना है, कब जीतना है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब छत्तीसगढ़ को समृद्ध नहीं बनाएंगे, किसी को भेद नहीं बताएंगे कि कैसे और कब हारेंगे। 

चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस नेताओं का राज्य में आना-जाना भी शुरू हो गया है। भाजपा जहां लगातार तीन बार से जीतती चली आ रही सत्ता को बचाने की कोशिश में जुटी हुई है, तो वहीं कांग्रेस एक बार फिर सत्ता पाने की आस में लगी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य में भाजपा लगातार तीन बार से चुनाव जीतती चली आ रही है। साल 2000 में राज्य के गठन के बाद पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और अजित जोगी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि वो अपना कार्यकाल तीन साल ही पूरा कर सके थे कि राज्य में फिर से चुनाव हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की और रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और तब से लेकर अब तक वो लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed