फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Membership campaign Assam cm Himanta Biswa sarma reaction news in hindi

Assam: 'हमने एक हफ्ते के भीतर 13 लाख का आंकड़ा छू लिया', भाजपा सदस्यता अभियान पर बोले सीएम सरमा

Mon, 09 Sep 2024 04:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

असम के सीएम ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर हमने 13 लाख पार्टी सदस्यता का आंकड़ा छू लिया है। देश के पांच राज्यों में असम पहले स्थान पर है। यह सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
BJP Membership campaign Assam cm Himanta Biswa sarma reaction news in hindi
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। पहले चरण का अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर और दूसरे चरण का अभियान एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी। सीएम सरमा ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर उन्होंने 13 लाख पार्टी सदस्यता के आंकड़े को छूने के साथ असम देश का पहला राज्य बन गया है। 
विज्ञापन


असम के सीएम ने कहा, "एक हफ्ते के भीतर हमने 13 लाख पार्टी सदस्यता का आंकड़ा छू लिया है। देश के पांच राज्यों में असम पहले स्थान पर है। यह सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक जारी रहेगा। आज मैंने इस सदस्यता अभियान की स्थिति रिपोर्ट का जायजा लेने के लिए गुवाहटी में भाजपा प्रदेश कार्यालय का दौरा किया।"
विज्ञापन


असम कांग्रेस की बैठक और राज्य की 80 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा, "मेरी आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके साथ है। सभी पार्टी को इसमें कदम उठाना चाहिए, किसी के लिए रोक नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 और बारकोड जारी कर दिया है। इस नंबर पर मिस कॉल करके कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सितंबर को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रमुख जेपी नड्डा ने पांच सितंबर को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भाजपा सदस्यता प्रमाण-पत्र सौंपा। इससे पहले भाजपा प्रमुख ने पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के साथ इस अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालाकृष्ण आडवाणी को भी भाजपा सदस्यता प्रमाण-पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed