फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP meeting over the upcoming Presidential elections underway at party chief JP Nadda residence Union Ministers Gajendra Singh Shekhawat G Kishan Reddy Ashwini Vaishnaw and others present

President Election: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, नड्डा के आवास पर पहुंचे दिग्गज नेता

Sun, 19 Jun 2022 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 10:22 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
BJP meeting over the upcoming Presidential elections underway at party chief JP Nadda residence Union Ministers Gajendra Singh Shekhawat G Kishan Reddy Ashwini Vaishnaw and others present
President Election - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवार के चयन को लेकर कवायद तेज कर दी है। इसके मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक चल रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव और अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की 14 सदस्यीय प्रबंधन टीम के साथ अहम बैठक की और चुनाव रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि अपने आवास पर हुई बैठक में नड्डा ने टीम के संयोजक व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी महासचिवों विनोद तावड़े व सीटी रवि संग मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई। भाजपा ने अपने पार्टी अध्यक्ष नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों समेत सभी राजनीतिक दलों से सलाह मशविरा के लिए अधिकृत किया है। नड्डा और सिंह ने इसे लेकर शरद पवार, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, नवीन पटनायक और फारूक अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेताओं से बातचीत की है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले प्रधानमंत्री मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। कोविंद का पांच साल का राष्ट्रपति कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जून की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के उनके पैतृक गांव परोंख गए थे। चुनाव आयोग ने 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 15 जून को अधिसूचना जारी की थी। नामांकन 29 जून तक भरे जाएंगे। मतदान 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को।

वोटरों की कुल संख्या 4809
राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व की सांविधानिक व्यवस्था के मुताबिक गुप्त मतपत्र से होगा। इसमें लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के सदस्य भाग लेते हैं। इनमें दिल्ली और पुड्डुचेरी विधानसभा भी शामिल हैं। वोटिंग संसद भवन और राज्यों की विधानसभाओं के परिसरों में होगी। वोटरों की कुल संख्या 4809 है। इनमें संसद के 776 और विधानसभाओं के 4033 सदस्य शामिल हैं।

शरद पवार की कल होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 21 जून को होने वाली एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बैठक में शामिल नहीं होंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते वह बैठक में शामिल नहीं होंगी। उनकी जगह पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार और रणनीति तय करने के लिए ममता ने दिल्ली में 15 जून को एक बैठक की थी। इसमें फैसला लिया गया था कि देश में लोकतांत्रिक लोकाचार बनाए रखने वाले को विपक्षी उम्मीदवार चुना जाए।


17 राजनीतिक दल होंगे शामिल
इस कांग्रेस, सपा, एनसीपी, डीएमके, राजद, वामदलों, शिवसेना, एनसी, पीडीपी, जदएस, आरएसपी, आईयूएमएल, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा  समेत 17 राजनीतिक दलों ने दो घंटे से ज्यादा तक चली बैठक में शिरकत की थी। वहीं आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, एआईएमआईएम, तेलंगाना राष्ट्र समिति और बीजद बैठक में शामिल नहीं हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed