{"_id":"5df95bac8ebc3e87bb5b4daf","slug":"bjp-may-get-a-new-national-president-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को अगले साल फरवरी में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा को अगले साल फरवरी में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
Wed, 18 Dec 2019 04:20 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 18 Dec 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
भाजपा को अगले साल फरवरी में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। एक माह तक चलने वाली संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस दौरान कई राज्यों में भी पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जाएंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन राज्यों में हाल ही में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, वहां उनके बदले जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में हाल ही में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं अन्य राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव आम सहमति से होगा, जैसी कि पार्टी की परंपरा है। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कुल राज्यों के आधे से अधिक में सांगठनिक चुनाव संपन्न हो जाना चाहिए।
विज्ञापन