फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp make wait and watch policy for tamilnadu

तमिलनाडु में इंतजार के मूड में भाजपा, रजनीकांत और कमल हासन ने उलझाया

Tue, 19 Sep 2017 05:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Sep 2017 05:38 AM IST
विज्ञापन
bjp make wait and watch policy for tamilnadu

जयललिता के निधन और करुणानिधि के संन्यास के कारण तमिलनाडु में पैदा हुई राजनीतिक नेतृत्वहीनता की स्थिति को खुद के लिए बड़ा अवसर मान रही भाजपा की रणनीति दक्षिण के दो फिल्मी सितारों ने गड़बड़ा दी है।

विज्ञापन


रजनीकांत द्वारा अपने पत्ते नहीं खोलने और इसी बीच कमल हासन के राजनीति में कूदने के संकेत के बाद भाजपा सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक से नजदीकी बढ़ाने को लेकर सतर्क हो गई है। सूबे में संगठन विस्तार की व्यापक संभावना देख रही पार्टी अब इन दोनों बड़े सितारों का भावी रुख भांपने में जुटी है।
विज्ञापन


दरअसल, तमिलनाडु में भाजपा की रणनीति अन्नाद्रमुक में अपनी पैठ बढ़ाने के अलावा रजनीकांत को साधने की है। अन्नाद्रमुक के नेता आपसी विवाद में अब भी बुरी तरह उलझे हैं तो वहीं रजनीकांत अपना रुख साफ नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में प्रवेश का ठोस संकेत, इरादा साफ नहीं

bjp make wait and watch policy for tamilnadu

रजनीकांत ने कई बार राजनीति में प्रवेश का ठोस संकेत तो दिया, मगर यह साफ नहीं है कि वह अपनी नई पार्टी बनाएंगे या फिर दूसरा विकल्प अपनाएंगे। यह भी साफ नहीं है कि नई पार्टी बनाने के बाद वह भाजपा-अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन के लिए राजी होंगे या नहीं?

इसी बीच, राज्य में रजनीकांत की तरह ही व्यापक असर रखने वाले दूसरे सितारे कमल हासन ने राजनीति में प्रवेश का ठोस संकेत दे दिया है। रजनीकांत की तरह ही उन्होंने भावी रणनीति का खुलासा नहीं किया है, मगर वह माकपा के करीबी रहे हैं। माकपा भी राज्य में कमल हासन को साधने की कोशिशों में जुटी है। उधर, कमल हासन ने भी वामपंथ के अधिकांश नायकों को खुद का नायक बता कर माकपा को सकारात्मक संदेश दिया है।

तमिलनाडु में भाजपा के रणनीतिकारों में शामिल एक नेता के मुताबिक फिलहाल स्थिति उलझी हुई है। राजनीतिक नेतृत्वहीनता के दौर से गुजर रहे इस सूबे में भ्रष्टाचार पहली बार सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बनता दिख रहा है।

इसके अलावा सूबे में फिल्मी दुनिया से जुड़े दो कद्दावर सितारों की राजनीति में दिलचस्पी से भी सियासी परिस्थितियों में बदलाव आना तय है। ऐसे में तस्वीर साफ होने में अभी समय लगेगा और इसके बाद ही भाजपा अपनी भावी रणनीति तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed