फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Lok Sabha Election List BJP leaders reaction Prime Minister Narendra Modi Amit Shah

BJP List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीदवारों को दी बधाई, वाराणसी की जनता का किया आभार, शाह ने कही यह बात

Sun, 03 Mar 2024 02:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2024 02:32 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम अपने सुशासन के रिकॉर्ड के आधार पर जनता के पास जा रहे हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश में हो रही प्रगति का लाभ गरीब लोगों की भी मिले। 

विज्ञापन
BJP Lok Sabha Election List BJP leaders reaction Prime Minister Narendra Modi Amit Shah
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि जनता एक बार फिर से भाजपा को सत्ता के लिए चुनेगी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है।

विज्ञापन

देश में हो रही प्रगति का लाभ गरीबों को भी मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम अपने सुशासन के रिकॉर्ड के आधार पर जनता के पास जा रहे हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश में हो रही प्रगति का लाभ गरीब लोगों की भी मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शनिवार को कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। आने वाले दिनों में अन्य नामों की भी घोषणा की जाएगी। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं उन सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं, जिन्हें हमारी पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया गया है। मुझे यकीन है कि भारत की 140 करोड़ जनता हमें आशीर्वाद देगी। हमें उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने और विकसित भारत के निर्माण के लिए ताकत मिलेगी। 

विज्ञापन

वाराणसी के लोगों को किया धन्यवाद
पीएम मोदी ने कहा कि मैं तीसरी बार काशी की अपनी बहनों और भाइयों की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं। मैंने 2014 में लोगों के सपनों को पूरा करने और गरीब लोगों को सश्कत करने की प्रतिबद्धता के साथ वराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। पिछले 10 वर्षों में हमने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हम एक बेहतर काशी की दिशा में काम कर रहे हैं। यह प्रयास और भी अधिक जोश के साथ जारी रखेंगे। मैं काशी के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमेशा मुझे अपना आशीर्वाद दिया है 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने 400 पार की जताई उम्मीद
इसके अलावा, एक्स पर अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गांधीनगर की जनता की पुनः सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही पहली सूची में घोषित पार्टी के अन्य साथियों को भी शुभकामनाएं देता हूं। शाह ने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पूरा कर सरकार बनाएगा और गांधीनगर लोकसभा की महान जनता पहले से भी अधिक मतों से उन्हें विजयी बनाकर इस संकल्प की सिद्धि में योगदान देगी।

पीएम को अधिक सीट का तोहफा देंगे : मजूमदार
पश्चिम बंगाल के बालूरघाट सीट से दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने विश्वास जताया कि चयनित उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और अधिक सीटों का तोहफा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश से जिन 20 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है उनमें समाज के सभी स्तर के नेता शामिल हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और प्रधानमंत्री को पश्चिम बंगाल से पहले से अधिक सीटों का तोहफा देंगे। राज्य की कुल 42 में भाजपा के पास 18 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed