फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP list dominated by the outsider

भाजपा की लिस्ट में बाहरियों की भरमार, दागियों तक पर लगाया दांव 

Mon, 16 Jan 2017 11:35 PM IST
संजय मिश्र/ नई दिल्ली 
संजय मिश्र/ नई दिल्ली  Updated Mon, 16 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP list dominated by the outsider
बीजेपी

यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने में भाजपा ने जीत को तरजीह दी है। पार्टी ने पूर्व में किए नैतिकता के सारे दावे को दरकिनार करते हुए बाहरियों को खुब गले लगाया है। तो नेता पुत्र और पुत्रियों के मामले में पीएम मोदी की नसीहत भी बेअसर रही है। जीत और ध्रुविकरण को सुनिश्चित करने के लिए दागी से लेकर दंगे के आरोपियों तक पर दांव लगाया गया है। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जरिए उम्मीदवार चयन के लिए कराई गई सात स्तरीय छंटनी भी धरी की धरी रह गई। बाहर से सुबह दल में शामिल वाले नेताओं को पार्टी ने शाम को अपने उम्मीदवार की सूची में शामिल कर लिया। वहीं नेतागण अपने करीबी को भी टिकट दिलवाने में सफल रहे हैं। एक भी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। यूपी के लिए 
विज्ञापन


घोषित 149 उम्मीदवारों की लिस्ट में 24 उम्मीदवार दूसरे दलों से आए हुए नेता हैं। पार्टी ने आरक्षित सीटों पर 3 महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है, कुल महिला उम्मीदवारों की संख्या 11 है। पश्चिमी यूपी के ध्रविकरण वाले माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने संगीत सोम और सुरेश राणा पर दावं लगाने के अलावा बिजनौर से मौसम चौधरी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुची हिंदू-मुस्लिम झगड़े के विवाद में चार माह से जेल में बंद मौसम चौधरी की पत्नि हैं। एक अन्य नेता पत्नि को उम्मीदवार बनाते हुए भाजपा ने तीन दिन पहले दल में शामिल हुए राजा अरिदमन सिंह की पत्नि रानी पक्षलिका सिंह को फतेहपूर सिकरी के बाह से उम्मीदवार बनाया है। तो नेता के करीबियों में केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सहयोगी रहे संजय शर्मा अनूप शहर से टिकट लेने में कामयाब रहे हैं। 

सूत्र बताते हैं कि उमा ने शर्मा के लिए मजबूती से पैरवी की थी। ऐसे ही सिवालखास से जितेंद्र सतवई को उम्मीदवार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सतवई की पैरवी विश्व हिंदू परिषद से जुडे स्थानिय संत स्वामी दयांनद ने की है। 

पहली लिस्ट में बसपा से आए नेताओं की संख्या ज्यादा है

BJP list dominated by the outsider

शाह के सात स्तरीय छंटनी की खुली कलई 
अमित शाह के सात स्तरीय छंटनी की कलई इस कदर खुली है कि दूसरे दलों से सुबह भाजपा का दामन थामने वाले रमेस तोमर को शाम को धौलाना से टिकट थमा दिया गया। हालांकि तोमर पहले भाजपा में थे। लेकिन राजनाथ सिंह से न पटने की वजह से वे दूसरे दल में चले गए थे। सोमवार को दिन में उन्होंने भाजपा का दामन वापस थामा तो पार्टी ने शाम को टिकट उनकी झोली में डाल दिया।
 

बाहरियों की भरमार

यूपी के लिए भाजपा ने अपने पहली लिस्ट की घोषणा करते हुए 149 उम्मीदवारों में से 24 बाहरियों पर दांव लगाया है। पार्टी की पहली लिस्ट में सपा के मुकाबले बसपा से आए नेताओं की संख्या ज्यादा है। बेहट से महवीर राणा, नकुड़ से धर्म सिंह सैनी, सहारनपुर से मनोज चौधरी, गंगोह से प्रदीप चौधरी, मीरपुर से अवतार सिंह भड़ान (लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से आए), नगीना से ओमवती, धामपूर से अशोक राणा, नहटौर से ओम कुमार, कांठ से राजेश कुमार चुन्नू,  चंदौसी से गुलाब देवी, कीठौर से सतवीर त्यागी (लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आए), सिवालखास से जितेंद्र सतावी, धैलाना से रमेस तोमर, दादरी से तेजपाल नागर (लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आए, महेश शर्मा की पसंद), बरौली से दलवीर सिंह, सिरसागंज से जयवीर सिंह, पटियाली से मतेश शाक्य, गुन्नोर से अजित राजू यादव, बिसौली से कुसाग्र सागर, शेखपुर से धर्मेंद्र शाक्य, मीर गंज से डा. डीसी वर्मा, नवाब गंज से केसर सिंह, पीलीभीत से संजय गंगवार, बरखेरा से किशन लाल राजपूत (राजनीति की नई शुरूआत), कटरा से वीर विक्रम सिंह, तिलहर से रोशल लाल वर्मा सरीखे दूसरे दलों से आए नेताओं के नाम शूमार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed