फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP like Congress will be finished for misusing central agencies Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव बोले: एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा, कांग्रेस जैसा ही होगा हाल; विपक्षी मोर्चे पर कही यह बात

Sun, 19 Mar 2023 05:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 05:54 PM IST
सार

सपा मुखिया ने कहा, पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा भी ऐसा ही कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। भाजपा का भी यही हश्र होगा। 

विज्ञापन
BJP like Congress will be finished for misusing central agencies Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय एजेंसियों का विपक्षी दलों के किलाफ दुरुपयोग कर रही है। इससे वह कांग्रेस की तरह ही राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। यादव ने जातिगत जनगणना पर भी जोर दिया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा होगा। 

विज्ञापन

'कांग्रेस अब खत्म हो चुकी, भाजपा का भी होगा यही हाल'
यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा भी ऐसा ही कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। भाजपा का भी यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि वे केवल उन दलों के पीछे एजेंसियां भेज रहे हैं, जो भाजपा से लड़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'एजेंसियों के दुरुपयोग से भगवा खेमे को नहीं मिलेगी मदद'
यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बढ़ेगा, यादव ने कहा, "ऐसा हो सकता है लेकिन इससे भगवा खेमे को मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। 
 

विज्ञापन

BJP like Congress will be finished for misusing central agencies Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

'भाजपा की हार तय करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी सपा'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि अगले साल होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश और देश में भाजपा की हार हो। यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो भाजपा को रोक सकता है, क्योंकि उसके पास सबसे ज्यादा सीटें हैं। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। पूरा देश सपा की ओर देख रहा है। 

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद के एजेंडे से सपा का यू टर्न: फायदा कम, नुकसान हो रहा था ज्यादा; मौर्य को मंच पर भी नहीं दी जगह

'बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही भाजपा'
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने कई झूठ बोले हैं, चाहे वह डीजल-पेट्रोल या एलपीजी की कीमतें हों या कीमतों में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है। 

कम से कम 50 लोकसभा सीटें जीतना लक्ष्य: शिवपाल यादव
पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा ने 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कम से कम 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यह पूछे जाने पर कि आम चुनाव से पहले प्रस्तावित विपक्षी मोर्चे की क्या योजना होगी, यादव ने कहा कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। वर्तमान में विपक्षी मोर्चा बनाने के प्रयास जारी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के. चंद्रशेखर राव (अपने दम पर) प्रयास कर रहे हैं।  
 

'कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी, अपनी भूमिका तय करे'
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इस तरह के प्रस्तावित विपक्षी मोर्चे से बाहर रखा जाएगा, शिवपाल यादव ने कहा, कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी, इसलिए उसे अपनी भूमिका तय करनी है। राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर यादव ने हैरानी जताई कि क्या भाजपा ने कांग्रेस की मदद के लिए ऐसा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed