फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-led Manipur govt will complete its term: BJP General Secretary Ram Madhav

सरकार बचाने मणिपुर पहुंचे राम माधव, बोले- हम 2022 तक रहेंगे स्थिर

Wed, 24 Jun 2020 07:43 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Jun 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
BJP-led Manipur govt will complete its term: BJP General Secretary Ram Madhav
भाजपा महासचिव राम माधव - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार 2022 तक अपना कार्यकाल पूरा करेगी। माधव ने कहा है कि पार्टी ने अपने क्षेत्रीय सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ सरकार के संकट का हल निकालने के प्रयासों को तेज कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार की स्थिरता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह देखा गया है कि मणिपुर में गठबंधन की सरकार हमेशा स्थिर रही है और चुनाव जीत रही है। राम माधव ने इंफाल एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा, 'हम 2022 तक स्थिर रहेंगे (जब अगला विधानसभा चुनाव होगा)।'
विज्ञापन


इसी बीच सीबीआई की एक टीम इंफाल पहुंची, जहां उसने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह से घर पूछताछ की। सिंह ने मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात की थी और बीजेपी के तीन विधायकों सहित नौ विधायकों के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से समर्थन वापस लेने के बाद सरकार पर दावा ठोक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते एनपीपी के चार मंत्रियों, बीजेपी के तीन बागी विधायकों, तृणमूल कांग्रेस के एक मात्र विधायक और एक निर्दलीय विधायक के इस्तीफा देने के बाद बीरेन सिंह सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 


ऐसे में यह कांग्रेस के लिए बड़ा मौका हो सकता है। कांग्रेस के पास नई पार्टी सेक्युलर प्रोग्रेसिव फ्रंट का समर्थन है। 60 सीटों वाली विधानसभा में उसके पास 29 सीटें हैं, वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास 22 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed