{"_id":"585315904f1c1bd2096499aa","slug":"bjp-leads-in-second-round-of-elections-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बावजूद महाराष्ट्र में चुनाव के दूसरे चरण में भी भाजपा अव्वल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के बावजूद महाराष्ट्र में चुनाव के दूसरे चरण में भी भाजपा अव्वल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra municipal corporation elections
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में नगरपालिका के दूसरे चरण के चुनाव में भी सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने बाजी मारी है। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में 14 में से पांच नगरपालिका में भाजपा के नगराध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि कांग्रेस के तीन, एनसीपी दो और शिवसेना का एक नगराध्यक्ष जीतने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
इस चुनाव में एनसीपी ने जहां बारामती का अपना गढ़ बचा लिया है वहीं, कांग्रेस को लातूर में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा ने कांग्रेस को जबर्दस्त पटखनी दी है। 14 नगरपालिका की कुल 324 सीटों में से 81 पर बीजेपी ने कब्जा किया है जबकि एनसीपी ने समर्थित उम्मीदवारों की संख्या जोड़कर 93 सीट जीतने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस 45 और शिवसेना 24 सीटें जीती हैं। इस बार भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने 6 सीटें जीतकर अपना जनाधार कायम रखा है।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य सीटें स्थानीय गठबंधन और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीते हैं। बता दें कि नगरपालिका के पहले चरण के चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली थी। भाजपा ने जहां 31 नगरपालिका में जीत हासिल की थी वहीं पार्टी के 52 नगराध्यक्ष सीधे चुने गए थे। दूसरे चरण में पुणे और लातूर जिले की 14 नगरपालिका के चुनाव हुए। बारामती में एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार की साख बच गई है लेकिन पुणे की अन्य नगरपालिकाओं में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन कर एनसीपी के एकाधिकार को झटका दे दिया है। इसके अलावा लातूर में भी भाजपा ने कांग्रेस को जोर का झटका दिया है।
विज्ञापन