{"_id":"5c222f02bdec2256e90e0bbc","slug":"bjp-leadership-alerted-with-displeasure-of-apna-dal-after-om-prakash-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए में फूट! ओम प्रकाश राजभर के बाद अपना दल की नाराजगी से भाजपा नेतृत्व सतर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनडीए में फूट! ओम प्रकाश राजभर के बाद अपना दल की नाराजगी से भाजपा नेतृत्व सतर्क
Tue, 25 Dec 2018 06:52 PM IST
संदीप भट्ट
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के गठबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के बाद अपना दल की ओर से मंगलवार को दिखाए गए तेवर से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सतर्क है। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई से अपना दल की नाराजगी से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है।
गौरतलब है कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व बिहार में अपने सहयोगियों लोजपा और जदयू को सीटों का नुकसान सह कर मनाने के बाद राहत की सांस ली थी कि अब अपना दल ने राज्य सरकार और पार्टी की राज्य इकाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल द्वारा राज्य नेतृत्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने और सहयोगियों का कथित लगातार अपमान करने संबंधी आरोपों का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
राज्य इकाई से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। चूंकि यह सूबा राजनीतिक रूप से भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते राज्य के प्रवास के दौरान अपना दल नेतृत्व से विचार विमर्श कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल राज्य इकाई से नाराजगी का कारण पूछा गया है।
गौरतलब है कि पार्टी नेतृत्व ने हाल में ही सहयोगी लोजपा की सारी मांगें मान उसकी नाराजगी कोकड़ी मशक्कत के बाद दूर किया है। राज्य में सपा-बसपा के संभावित गठबंधन की चुनौतियों के इतर इस सूबे के दोनों सहयोगी पार्टी से नाराज हो गए है। एसबीएसपी तो लगातार राज्य के साथ केंद्रीय नेतृत्व पर हमला बोला है। जबकि गठबंधन के करीब पांच साल बाद अपना दल का भाजपा पर यह पहला हमला है।
''बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है। उत्तर प्रदेश में सरकार बनने से पहले हर कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को बुलाया जाता था। सरकार बनने के बाद उन्हें किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता। आयोगों में-सरकारी अधिवक्ताओं में भर्ती मामले में अपना दल को कुछ नहीं मिला। इस सरकार में हमारी जायज बातें तक नहीं सुनी जाती। हमारे कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। राज्य सरकार हमेशा अपना दल के साथ अपमानजनक सलूक करता रहा है। भाजपा नेतृत्व हालात संभाले, अब हम ऐसा बर्ताव किसी कीमत पर कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।'' -आशीष पटेल, अध्यक्ष अपना दल