फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders arrested when trying to march against Ram idol desecration

भगवान राम की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में यात्रा निकालने की कोशिश, कई भाजपा नेता गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 04:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 05 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders arrested when trying to march against Ram idol desecration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आंध्र प्रदेश के रामतीर्थम के एक मंदिर में पिछले सप्ताह भगवान राम की एक प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेताओं ने यात्रा निकालने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह घटना 28 दिसंबर को हुई थी, जब विजयनगर जिले के प्रसिद्ध पर्वतीय मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की गई थी। भाजपा और जन सेना ने इस घटना के विरोध में रामतीर्थम धर्म यात्रा निकालने का एलान किया था। 
विज्ञापन



खास बात यह रही कि पुलिस ने पहले तो यात्रा की अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में इसे वापस से लिया। पुलिस ने बताया कि पहले यात्रा की अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में पुलिस अधिनियम की धारा 30 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के चलते इसे वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भाजपा ने कहा है कि उसके कई नेताओं को विभिन्न स्थानों पर नजरबंद कर दिया गया है। रामतीर्थम इलाके में तनाव व्याप्त है। 

आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने भाजपा की एक महिला नेता यशस्विनी के साथ पुलिस ने कथित तौर पर हाथापाई की, जिसके बाद वह गिर गईं। उधर, इस घटना को लेकर राज्य विधान परिषद के सदस्य वीरराजी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।

वीरराजू ने सवाल किया कि पुलिस ने वाईएसआर कांग्रेस सांसद विजय साई रेड्डी और तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को पिछले सप्ताह मंदिर जाने की अनुमति दे दी थी, तो अब भाजपा और जन सेना के नेताओं को किस आधार पर रोका जा रहा।

उधर, विशाखापत्तनम में राज्यसभा सदस्य सीएम रमेश और पूर्व मंत्री के श्रीनिवास को पुलिस ने नगर भाजपा कार्यालय से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने उन्हें यात्रा के लिए रामतीर्थम जाने से रोकने की कोशिशों के तहत यह कदम उठाया।

भाजपा नेताओं का दावा है कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मीनारायण और पूर्व विधायक पी विष्णुकुमार राजू को नजरबंद कर दिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी भाजपा और जन सेना के नेताओं को रामतीर्थपुरम जाने से रोका गया है। 


भाजपा के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा कि वे राज्य में पुलिस ज्यादती के खिलाफ केंद्र से शिकायत करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में मानवाधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह मूर्ति करीब 400 साल पुरानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed