{"_id":"5f7d92bf8ebc3e9bc7344315","slug":"bjp-leaders-applaud-narendra-modi-for-entering-20th-year-as-head-of-elected-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनी हुई सरकार के बतौर मुखिया 20वें साल में प्रवेश करने पर भाजपा नेताओं ने मोदी की जमकर की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनी हुई सरकार के बतौर मुखिया 20वें साल में प्रवेश करने पर भाजपा नेताओं ने मोदी की जमकर की तारीफ
Wed, 07 Oct 2020 03:34 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi in Parliament (File)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20वें साल में प्रवेश करने पर बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
आज ही के दिन वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा, "आज नरेंद्र मोदी ने सीएम और पीएम के रूप में 20 वर्ष पूरे किए। जब वह गुजरात के सीएम बने, तो केंद्र में गठबंधन की सरकार सत्ता में थी। लंबे समय से, एक पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं आई थी। यहां तक कि 10 साल बाद भी, सत्ता में एक गठबंधन सरकार थी।
विज्ञापन
इसके परिणामस्वरूप भ्रष्टाचार हुआ, सुरक्षा के साथ समझौता किया गया, रीढ़ विहीन विदेशी नीतियों और आर्थिक नीतियों ने गरीबों को केवल वोट बैंक माना। इससे लोगों में, लोकतंत्र में अविश्वास पैदा हो गया था।"
It resulted in corruption, compromise with security, spineless foreign policies and economic policies which considered the poor only a vote bank. This had caused distrust in democracy, among people: Union Home Minister Amit Shah https://t.co/FHi6McHl71
— ANI (@ANI) October 7, 2020
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में 7 अक्तूबर, 2001 की तारीख एक मील का पत्थर है, जब मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से, हर बार पिछली जीत से बड़ी जीत, पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन, लोकप्रियता का बढ़ता पायदान।
नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि तब से हर बार वह पिछली जीत से बड़ी जीत और पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन हासिल करते रहे हैं और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैडिल से ट्वीट कर सरकार के मुखिया के रूप में मोदी द्वारा पिछले 19 साल के दौरान की कई प्रमुख योजनाओं का विस्तार से ब्यौरा जारी किया।
पार्टी ने कहा कि चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल रहा हो या विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में, मोदी लोगों के कल्याण के लिए हमेशा एक योद्धा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने "समर्पण, दूरदृष्टि और नि:स्वार्थ भाव से 20 साल से मानवता और मां भारती की सेवा" करने के लिए मोदी को बधाई दी।
उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए और साल 2001 से लगातार 20 साल तक लोगों की सेवा करने वाले विश्व के एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी को ढेर सारी शुभकामनाएं।"
भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने ट्वीट किया, "नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 6941 दिन पूरे किए हैं। ऐसा निष्कलंक कार्यकाल कम ही देखा गया है। अपनी चिंता किए बगैर उन्होंने जन कल्याण को प्राथमिकता दी। हमेशा देश की संप्रभुता और गौरव को अखंड रखा।"
पिछले महीने 70 साल पूरा करने वाले मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम किया। कई वर्षों तक वह संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2001 में उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
इसके बाद मोदी ने कभी हार का स्वाद नहीं चखा। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। इससे भी बड़ी विजय भाजपा को उनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली।