फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp leader yogi adityanath counter attck on Asddudin owase

आदित्यनाथ बोले, ओवैसी हो या कोई और राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन ठीक नहीं

Sun, 03 Jul 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
bjp leader yogi adityanath counter attck on Asddudin owase

हैदराबाद में आईएसआईएस से जुड़े लोगों की एनआईए द्वारा गिरफ्तारी पर वहां के सांसद असद्दुदीन ओवैसी के उनके पक्ष में खड़ा होने के सवाल पर सांसद आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र व समाज विरोधी तत्वों का समर्थन करना कहीं से भी ठीक नहीं है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद हैदराबाद के सांसद असद्दुदीन ओवैसी के बयान पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग पकड़े गए हैं उन पर कोई मामला होगा तभी उनकी गिरफ्तारी की गई होगी।
विज्ञापन


ओवैसी हो या चाहे कोई और इस बात का ध्यान रखना होगा कि राष्ट्र व समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।

ओवैसी पर बीजेपी सांसद का निशाना

bjp leader yogi adityanath counter attck on Asddudin owase
आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ ओवैसी कहते हैं कि आतंकवाद की कोई जात और मजहब नहीं होता है।

​दूसरी तरफ ऐसे तत्वों को प्रश्रय दिया जा रहा जो राष्ट्र विरोधी कृत्यों में शामिल है। उनका मानना है कि राष्ट्र व समाज विरोधी कार्य करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

दूसरी तरफ एक इंजीनियर को आजम खां द्वारा थप्पड़ मारने के सवाल पर महंत आदित्यनाथ ने कहा कि इससे उस व्यक्ति की मानसिकता का पता चलता है। यह उसके मानसिक दिवालिएपन का द्योतक है। इसे कहीं से भी उचित नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed