{"_id":"577822ad4f1c1b336079ac8e","slug":"bjp-leader-yogi-adityanath-counter-attck-on-asddudin-owase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आदित्यनाथ बोले, ओवैसी हो या कोई और राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन ठीक नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आदित्यनाथ बोले, ओवैसी हो या कोई और राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन ठीक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद में आईएसआईएस से जुड़े लोगों की एनआईए द्वारा गिरफ्तारी पर वहां के सांसद असद्दुदीन ओवैसी के उनके पक्ष में खड़ा होने के सवाल पर सांसद आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्र व समाज विरोधी तत्वों का समर्थन करना कहीं से भी ठीक नहीं है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद हैदराबाद के सांसद असद्दुदीन ओवैसी के बयान पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग पकड़े गए हैं उन पर कोई मामला होगा तभी उनकी गिरफ्तारी की गई होगी।
विज्ञापन
ओवैसी हो या चाहे कोई और इस बात का ध्यान रखना होगा कि राष्ट्र व समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।
Trending Videos
ओवैसी पर बीजेपी सांसद का निशाना
आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ ओवैसी कहते हैं कि आतंकवाद की कोई जात और मजहब नहीं होता है।
दूसरी तरफ ऐसे तत्वों को प्रश्रय दिया जा रहा जो राष्ट्र विरोधी कृत्यों में शामिल है। उनका मानना है कि राष्ट्र व समाज विरोधी कार्य करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
दूसरी तरफ एक इंजीनियर को आजम खां द्वारा थप्पड़ मारने के सवाल पर महंत आदित्यनाथ ने कहा कि इससे उस व्यक्ति की मानसिकता का पता चलता है। यह उसके मानसिक दिवालिएपन का द्योतक है। इसे कहीं से भी उचित नहीं कहा जा सकता है।