फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Vijender Gupta demands implementation of Ayushman Yojana in Delhi

BJP: विजेंद्र गुप्ता ने की आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करने की मांग, क्या फैसला लेगी केंद्र सरकार?

Fri, 14 Feb 2025 05:45 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

Vijender Gupta:  दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने की मांग कर दी है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक कारणों से दिल्ली में इस योजना को लागू नहीं होने दिया, जिसके कारण दिल्ली के करोड़ों लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए।

विज्ञापन
BJP leader Vijender Gupta demands implementation of Ayushman Yojana in Delhi
पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा अभी तक अपनी सरकार बनाने पर फैसला नहीं ले सकी है। दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर भी अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। लेकिन दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों को अपनी कार्य योजना के साथ तैयार रहने के लिए कह दिया गया है। सरकार बनते ही तीव्र गति से दिल्ली का विकास किए जाने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


लेकिन सरकार बनने के पहले ही दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने की मांग कर दी है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक कारणों से दिल्ली में इस योजना को लागू नहीं होने दिया, जिसके कारण दिल्ली के करोड़ों लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए। लेकिन अब जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से हट चुकी है, उन्होंने कहा है कि अब दिल्ली में तुरंत प्रभाव से आयुष्मान योजना को लागू कर देना चाहिए।     
विज्ञापन


इतना दिया फंड
आयुष्मान योजना को 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इस मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार ने दिल्ली को 2406 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके अंतर्गत 1139 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 11 जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाने थे। केंद्र सरकार ने इस प्रणाली प्रमुख अस्पतालों डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और 738 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सफलतापूर्वक लागू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed