{"_id":"5f1546a4bb1283521d649076","slug":"bjp-leader-uma-bharti-on-ncp-leader-sharad-pawar-remark-says-this-statement-is-against-lord-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती बोलीं- मंदिर पर पवार का बयान पीएम नहीं बल्कि भगवान राम के खिलाफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उमा भारती बोलीं- मंदिर पर पवार का बयान पीएम नहीं बल्कि भगवान राम के खिलाफ
Mon, 20 Jul 2020 12:54 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
uma bharti - Sharad pawar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए एक बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शरद पवार के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनाने से कोरोना महामारी खत्म हो जाएगी। इस पर उमा भारती ने कहा है कि पवार का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि भगवान राम के खिलाफ है।
विज्ञापन
This statement is against Lord Ram, not against PM Modi: BJP leader Uma Bharti on NCP leader Sharad Pawar's remark, 'We are thinking of how to fight #Coronavirus while some people think that corona will go by building a temple' pic.twitter.com/zUGR1rkI6t
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2020
रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पवार से राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने की प्रस्तावित तिथि के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनाने से कोरोना वायरस महामारी का उन्मूलन करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: शरद पवार का खुलासा, शिवसेना को भाजपा से दूर रखने के लिए चली थी चाल
गौरतलब है कि शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए अगले महीने की दो तारीखों का सुझाव दिया था, जिसके बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।
ट्रस्ट ने तीन या पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिलान्यास करने के लिए आमंत्रित किया है। पवार ने सोलापुर में संवाददाताओं से कहा, कोविड-19 का उन्मूलन महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर का निर्माण करने से इसपर काबू पाने में मदद मिलेगी।
इस बीच, दक्षिण मुंबई से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि भगवान राम उनकी पार्टी के लिए आस्था का विषय हैं और इस मुद्दे पर उनकी पार्टी कोई राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना की एक अहम भूमिका रही है। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने से पहले और कार्यभार संभालने के बाद भी अयोध्या का दौरा किया था।