{"_id":"5731bb134f1c1ba95a9198f9","slug":"bjp-leader-subramanian-swamy-demand-to-change-akbar-road-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की अकबर रोड का नाम बदलने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की अकबर रोड का नाम बदलने की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
स्वामी ने की अकबर रोड का नाम बदलने की मांग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की है। स्वामी ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे इसलिए उनके त्याग और बलिदान को देखते हुए ऐसा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वे बोले कि लुटियंस जोन में करीब एक तिहाई सड़कों के नाम मुस्लिम शासकों के नाम पर हैं। नाम बदलने की बात पर एक और तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अकबर के सामने घुटने नहीं टेके थे और कहा था कि वह घास की बनी रोटी भी खा लेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केन्द्र सरकार से अकबर रोड का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने वीके सिंह से मुलाकात कर नाम बदलने पर विचार करने को कहा था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली की औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से विख्यात वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया था।
खट्टर सरकार ने हाल ही में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया था, जिस पर भी काफी सवाल उठे थे। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में स्कूल की किताबों से अकबर महान का नाम हटाकर प्रताप महान किया गया है।