{"_id":"577953f24f1c1b090c7f9cd7","slug":"bjp-leader-subramanian-swamy-allegations-against-the-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी का मीडिया पर आरोप, मेरे ट्वीट को तोड़मरोड़ कर पेश किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वामी का मीडिया पर आरोप, मेरे ट्वीट को तोड़मरोड़ कर पेश किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
शीर्ष नौकरशाही पर सीधे और वित्त मंत्री पर परोक्ष हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अब मुख्य धारा की मीडिया पर अपने ट्वीट को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार की होड़ में शामिल न होने की मिली परोक्ष नसीहत के बाद सरकार के अच्छे दिन पर हमला बोल चुके स्वामी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि टाइम्स नाउ के इंटरव्यू के बाद मुख्य धारा की मीडिया उम्मीद कर रही थी कि वह पीएम मोदी पर हमला बोलेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले स्वामी ने पीएम की नसीहत के बाद कहा था कि वह प्रचार के पीछे नहीं बल्कि प्रचार उनके पीछे भागता है। इसकेबाद सरकार केविकास दर के दावे पर सवाल खड़ा करने के बाद स्वामी ने अचानक एक हफ्ते तक कम ट्वीट करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रविवार को स्वामी ने ट्वीट किया मुख्य धारा की मीडिया ने उन्हें गलत समझा। टाइम्स नाउ के साक्षात्कार के बाद वे उम्मीद कर रहे थे कि मैं पीएम मोदी पर हमला बोलूंगा। मीडिया गलत साबित हुई। मेरे ट्वीट को तोड़मरोड़ का पेश किया। वे फिर गलत साबित हुए हैं।
गौरतलब है कि स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद स्वामी की देशभक्ति पर सवाल खड़े किए थे। इसी बहाने उन्होंने वित्त मंत्री पर भी परोक्ष निशाना साधा था।
इसके बाद जब प्रधानमंत्री ने राजन का बचाव करते हुए उन्हें प्रचार की होड़ में शामिल न होने की नसीहत दी तो अगले ही दिन स्वामी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि वह प्रचार का नहीं बल्कि प्रचार उनका पीछा करता है।