{"_id":"57794c6e4f1c1b6e697f9d95","slug":"bjp-leader-shrikant-sharma-attack-on-asaduddin-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश से गद्दारी कर रहे हैं ओवैसी, की जाए कानूनी कार्रवाई'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'देश से गद्दारी कर रहे हैं ओवैसी, की जाए कानूनी कार्रवाई'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन आईएस के संदिग्धों की सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से कानूनी मदद मुहैया कराने की घोषणा भाजपा को बेहद नागवार गुजरी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने इसे बेहद शर्मनाक और देश के खिलाफ गद्दारी करार देते हुए ओवैसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शर्मा ने इस दौरान देश में बढ़ती असहिष्णुता के मामले में मोदी सरकार को निशाना बनाने वाले वर्ग को पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में इस वर्ग को भी अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने कहा कि हैदराबाद में एएनआई ने आईएस के जिस मॉड्यूल को पकड़ा है वह लगातार आईएसआईएस चीफ बगदादी के साथ संपर्क में था। यह मॉड्यूल भारत में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
एनआईए ने काफी खोजबीन करने के बाद ही इन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में गिरफ्तार संदिग्धों को ओवैसी द्वारा कानूनी सहायता उपलब्ध कराना निहायत ही शर्मनाक और देश के खिलाफ गद्दारी है।
इस तरह की साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इस तरह की गतिविधि पूरे समाज और देश के लिए खतरा है। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
शर्मा ने कहा कि ओवैसी लगातार देश को धर्म के नाम पर बांटने की साजिश करते आ रहे हैं लेकिन अब उन्होंने देश को बर्बाद कर देने का मंसूबा पाले बैठे आतंकवादियों को कानूनी मदद की पेशकश करके अपनी मंशा जाहिर कर दी है। ऐसे में यह जरूरी है कि आतंक को पैर पसारने से पहले ही उसके स्लीपर सेल के नेटवर्क को ख्त्म कर दिया जाए।