शत्रुघ्न सिन्हा की पीएम को नसीहत, विकास का नारा छोड़ विपक्षियों पर छींटाकशीं क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर अपनी पार्टी के ही खिलाफ आक्रामक रुख रखने वाले वरिष्ठ नेता और पटना से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध दिया है। गुजरात चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ पाकिस्तानी संबंधों का आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री मोदी का बिना नाम लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि विकास के मुद्दे को छोड़ क्यों साम्प्रदायिक मुद्दों को तूल दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः बीजेपी सांसद शत्रुघ्न बोले- यशवंत सिन्हा की नसीहत राष्ट्रहित में है बगावत नहीं
ट्वीटर पर खासे सक्रिय रहने वाले शत्रुघ्न ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए सोमवार को ट्वीट किया, माननीय सर, किसी भी तरह चुनाव जीतने के लिए क्या हमें राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हर रोज नये, अनसुलझे और अविश्वसनीय कहानियों का समर्थन करना चाहिए। शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पाकिस्तानी जनरल और पाक उच्चायुक्त का नाम लिए जाने पर भी आपत्ति जाहिर की।
Hon'ble Sir!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 11, 2017
Just to win elections anyhow, and that too at the fag end of the process, is it a must to come up with & endorse new, unsubstantiated & unbelievable stories everyday against political opponents? Now linking them to Pak High Commissioner & Generals?! Incredible!.1>2
Sir! Instead of new twists & turns, stories & cover ups, let's go straight to the promises that we made, regarding housing, development, employment of youth, health, "Vikas model". Lets stop communalising the atmosphere & go back to healthy politics & healthy elections. Jai Hind!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 11, 2017
प्रधानमंत्री को सर कहकर संबोधित करते हुए सिन्हा ने कह कि चुनाव में नए ट्वीस्ट, टर्न और नई नई कहानियों के बजाय हमें सीधे चलना चाहिए। सिन्हा ने प्रधानमंत्री को याद दिलाते हुए कहा कि हमें उन वादों पर ध्यान देना चाहिए जो हमने मकान, विकास, रोजगार, युवाओं और स्वास्थ्य के विकास मॉडल के संबंध में किए थे। पीएम पर करारा तंज कसते हुए सिन्हा ने कहा कि हमें सांप्रदायिक माहौल तैयार करने के बजाय स्वच्छ राजनीति और चुनावों की ओर ध्यान देना चाहिए।
बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर उठाया सवाल
बता दें कि गुजरात चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ लगातार प्रधानमंत्री मोदी खास हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि कांग्रेस को लेकर पाकिस्तान की ओर से भी लामबंदी की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः क्या हुआ था अय्यर के घर मीटिंग में, कौन-कौन थे मौजूद, जिसको लेकर मचा है विवाद?
पाकिस्तानी सेना के पूर्व महानिदेशक कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने की तरफदारी कर रहे हैं। मोदी ने आरोप लगाया था कि गुजरात चुनाव में पाकिस्तान की ओर से हस्तक्षेप किया जा रहा है।
हालांकि प्रधानमंत्री के इस बयान पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह हमारा नाम इन चुनावों में घसीटने के बजाय वह अपने दम पर जीत कर दिखाएं।