फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yashwant Sinha's views in BJP's and national interest, says BJP MP Shatrughan Sinha

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न बोले- यशवंत सिन्हा की नसीहत राष्ट्रहित में है बगावत नहीं

Thu, 28 Sep 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha's views in BJP's and national interest, says BJP MP Shatrughan Sinha

देश की अर्थव्यवस्था पर पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के लिखे लेख का समर्थन करते हुए भाजपा नेता और सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कहा है कि यशवंत सिन्हा ने हमें आइना दिखाया है। 

विज्ञापन


शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने कड़वी सच्चाई बयां की है। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा ने वर्तनमान अर्थव्यवस्‍था को लेकर जो सच्‍चाई बयां की है वो राष्ट्रहित में है यह बगावत नहीं है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे गए लेख में सिन्हा ने देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा था। सिन्हा ने लिखा है कि उनका यह लेख देश के बड़े तबके की तरफ से है जिसमें बीजेपी के वे लोग भी शामिल हैं जो कुछ भी बोलने से डरते हैं।

सिन्हा ने लिखा है कि लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे आने से पहले ही तय हो गया था कि अरुण जेटली ही वित्त मंत्री होंगे ऐसे में उनका लोकसभा चुनाव हार जाना भी आड़े नहीं आया था। 

सिन्हा ने लिखा कि वह भी वित्त मंत्री रहे हैं और जानते हैं कि कितनी मेहनत करनी पड़ती है। सिन्हा ने आगे कहा कि ऐसे में जेटली के कंधे पर चार मंत्रालयों की जिम्मेदारी देना भी ठीक नहीं था।

यशवंत ने फिर कसा तंज- गिरती अर्थव्यवस्‍था का दोष UPA को नहीं दे सकते

देश की अर्थव्यवस्था पर लिखे अपने लेख को लेकर घिरे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने सफाई पेश की है।

उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से हम जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही थी। सिन्हा ने कहा कि 2014 से पहले मैं बीजेपी का प्रवक्ता था, लेकिन जब आर्थिक मामलों की बात आई तो हमने यूपीए सरकार की कार्यप्रणाली को पॉलिसी पैरालिसिस कहा था। 

 
सिन्हा ने कहा कि, हम इससे पहले की सरकार को दोष नहीं दे सकते क्योंकि हमें अर्थव्यवस्था को सुधारने का पूरा मौका मिला। मैं पहली जीएसटी का सपोर्टर था। सरकार जुलाई में इसे लागू करने की जल्दी में थी। लेकिन ये फेल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed