{"_id":"576139544f1c1b953111b910","slug":"bjp-leader-sanjay-paswan-slams-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता संजय पासवान ने साधा शाह पर निशाना लगाया दलितों के साथ दिखावे का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी नेता संजय पासवान ने साधा शाह पर निशाना लगाया दलितों के साथ दिखावे का आरोप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
संजय पासवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलितों के बीच अपनी पकड़ बनाने में जुटी भाजपा को उसके ही एक वरिष्ठ दलित नेता संजय पासवान ने खरी खरी सुनाई है। भाजपा की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व मुखिया संजय पासवान का कहना है कि पार्टी को दलितों के साथ बैठने, खाने और मिलने के दिखावे के अलावा भी समुदाय के लिए जमीन पर कुछ करने की जरूरत है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि पासवान का इशारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ है। उन्होंने हाल में दलित समुदाय के लोगों के साथ ‘कुंभ स्नान’और भोजन किया था। पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
पासवान ने भाजपा को यहां तक नसीहत दी है कि भीम राव अंबेडकर के अलावा भी पार्टी को अन्य दलित महापुरुषों के सम्मान की बात भी करनी चाहिए। बसपा संस्थापक कांशीराम और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम ने भी दलित समुदाय के लिए काफी कुछ किया था। अब देखना होगा संजय की नसीहत को शाह कैसे लेते हैं। भाजपा के हित में या अपने।
विज्ञापन