फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Sambit Patra says Congress Party ideology only fulfills the ambitions of Gandhi family

कांग्रेस में गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं का ‘तिरस्कार’ होना दुखद: भाजपा 

Wed, 03 Mar 2021 02:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Mar 2021 02:05 AM IST
सार

  • भाजपा ने कहा, कांग्रेस की विचारधारा सिर्फ गांधी परिवार की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना।

विज्ञापन
BJP Leader Sambit Patra says Congress Party ideology only fulfills the ambitions of Gandhi family
भाजपा नेता संबित पात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस में संतुष्टों और असंतुष्टों में छिड़ी जुबानी जंग के बीच भाजपा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सिर्फ गांधी परिवार की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना है। वहां अनुभव की कोई अहमियत नहीं है। यही कारण है कि गुलाम नबी आजाद जैसे दिग्गज वरिष्ठ नेताओं का तिरस्कार किया जा रहा है। भाजपा ने कहा यह दुखद है।

विज्ञापन

 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'कांग्रेस में गांधी परिवार के खिलाफ आवाज उठाने वाले या प्रधानमंत्री के सही एजेंडे के पक्ष में खड़े होने वालों का तिरस्कार होता है। पार्टी में लोकतंत्र की मांग करने वालों को वहां गलत समझा जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की मांग करना और विकास की राजनीति के पक्ष में आवाज उठाने वाले को अपमानित किया जाता है। उन पर अंगुली उठाई जाती है।' जी 23 को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताते हुए पात्रा ने कहा, 'यह बेहद दुखद है कि गुलाम नबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेताओं का तिरस्कार हो रहा है।' 
विज्ञापन


सिर्फ चार लोगों की पार्टी है कांग्रेस
संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस सिर्फ चार लोगों की पार्टी है। अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया के दामाद राबर्ट वाड्रा। इनका सिर्फ एक ही एजेंडा है मोदी से नफरत करना। पात्रा ने राहुल गांधी को खाली कारतूस बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed