{"_id":"5cff8e7fbdec220756713e77","slug":"bjp-leader-mukul-roy-claim-west-bengal-violence-hits-by-mamata-banerjee-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता मुकुल रॉय का दावा, ममता के भाषण से भड़की पश्चिम बंगाल की हिंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता मुकुल रॉय का दावा, ममता के भाषण से भड़की पश्चिम बंगाल की हिंसा
Tue, 11 Jun 2019 04:50 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
मुकुल रॉय (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा नेता मुकुल रॉय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषणों के जरिये भगवा दल के समर्थकों पर हमले के लिए उकसाया है। मुकुल रॉय ने यह बात पश्चिम बंगाल के संदेशखली में हुई हिंसा के संदर्भ में कही। भाजपा नेता बशीरहाट उपसंभाग के भंगीपाड़ा गांव में आये और उन्होंने हिंसा में मारे गए प्रदीप मंडल और सुकांत मंडल के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से अपील करेंगे कि पीड़ितों के परिजन की हरसंभव सहायता की जाए।
विज्ञापन
रॉय ने आरोप लगाया कि अगर इस हिंसा के लिए कोई दोषी है तो वह हैं ममता बनर्जी। उनके ही निर्देश पर इन हत्याओं के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदीप और सुकांत दोपहर को अपने घरों में सो रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें घसीट कर बाहर ले गए और मार डाला।
विज्ञापन
रॉय ने आरोप लगाया कि झड़प को रोकने के लिये पुलिस ने कुछ भी नहीं किया है और अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी। इन झगड़ों में मारे गए तीसरे व्यक्ति कयूम मुल्ला के बारे में तृणमूल का दावा है कि वह उनका सक्रिय कार्यकर्ता था।
विज्ञापन