{"_id":"623f56969be1087b9b6ec844","slug":"bjp-leader-mohit-kamboj-argeted-bmc-commissioner-iqbal-singh-chahal-over-it-raids-on-yashwant-jadhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष पर आईटी छापे को लेकर भाजपा ने साधा कमिश्नर पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष पर आईटी छापे को लेकर भाजपा ने साधा कमिश्नर पर निशाना
Sat, 26 Mar 2022 11:38 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:38 PM IST
सार
बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने भाजपा नेता कंबोज के आरोपों को निराधार बताया और मांग की कि वह उन्हें साबित करने के लिए सबूत पेश करें।
विज्ञापन
bmc
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव पर आईटी का छापा पड़ने के बाद भाजपा बीएमसी पर लगातार निशाना साध रही है। भाजपा नेता मोहित कंबोज ने शनिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनको जाधव के साथ जुड़ने से फायदा (आर्थिक) हुआ है।
विज्ञापन
बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने भाजपा नेता कंबोज के आरोपों को निराधार बताया और मांग की कि वह उन्हें साबित करने के लिए सबूत पेश करें। शिवसेना नेता जाधव पर आयकर विभाग जांच का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
इकबाल चहल को कितना परसेंट दिया करते थे जाधव
कंबोज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आईटी विभाग ने जाधव की संपत्तियों की तलाशी ली है, इसलिए यह पता लगाया जाना चाहिए कि वह इकबाल चहल को कितना परसेंट दिया करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चहल दूसरे देशों में संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह आयुक्त ही हैं जो विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों का मसौदा तैयार करते हैं जिन्हें स्थायी समिति के समक्ष रखा जाता है। चहल उनके द्वारा प्रस्तावित योजनाओं का लाभार्थी कैसे नहीं हैं और यशवंत जाधव की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति द्वारा अनुमोदित हैं।
चहल उद्धव ठाकरे के करीबी थे
उन्होंने यह भी दावा किया कि चहल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी थे। भाजपा के आरोपों के बाद संपर्क करने पर, चहल ने कहा कि मोहित काम्बोज द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप आज निराधार हैं और मुझे एक विवाद में घसीटने का प्रयास है। यह वास्तव में दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह मुझे अपनी राजनीतिक लड़ाई में उलझाने की कोशिश कर रहे हैं। आईएएस अधिकारी ने कहा संयुक्त राज्य अमेरिका में मेरे पास शून्य संपत्ति है। मैं उनसे इस बेबुनियाद आरोप को सटीक विवरण के साथ प्रमाणित करने का अनुरोध करूंगा।