फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader looted, fled with cash and jewelery

जहरखुरानों ने भाजपा नेत्री को लूटा, नगदी व जेवरात लेकर हुए फरार

Mon, 22 Aug 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Aug 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
BJP leader looted, fled with cash and jewelery
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

भाजपा दक्षिण दिल्ली की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उर्मिला पत्नी गौरीशंकर मिश्रा को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के तारनपुर निवासी उर्मिला पत्नी गौरीशंकर मिश्रा दक्षिण दिल्ली में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने लगभग एक साल पहले जेठवारा के नौबस्ता नरायणपुर गांव में जमीन खरीदी थी। काफी दिनों से जमीन पर कब्जे को लेकर विपक्षियों से उनका विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन


रविवार को मुकदमे की तारीख के सिलसिले में वह पद्मावत एक्सप्रेस से प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचीं। उनका कहना है कि बाइक सवार चार-पांच युवक उन्हें स्टेशन के बाहर मिले। उन्होंने कहा कि उनके वकील ने उन्हें एसपी ऑफिस बुलाया है। उनकी बात पर विश्वास कर वह बाइक से उनके साथ एसपी आफिस के लिए जाने लगीं। हालांकि रास्ते में ही उन युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि शुकाल का पुरवा गांव के समीप उनके पैर में इंजेक्शन भी लगाया गया। जिससे वह बेहोश हो गईं।  इसके बाद युवक उनकी जंजीर, दो अंगूठी व 4500 रुपये लेकर फरार हो गए।  सड़क के किनारे अचेत महिला को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची सिटी चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर उनके परिचित व रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed