{"_id":"6147a01b8ebc3ed1936268a0","slug":"bjp-leader-kirit-somaiya-said-that-he-has-been-barred-from-entering-kolhapur-by-district-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया, कोल्हापुर जिले में धारा 144 लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया, कोल्हापुर जिले में धारा 144 लागू
Mon, 20 Sep 2021 06:49 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई/एएनआई, मुंबई
पीटीआई/एएनआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 20 Sep 2021 06:49 AM IST
सार
आदेश में यह भी कहा गया है कि पुलिस गणपति विसर्जन में व्यस्त रहेगी और सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता किरीट सोमैया हिरासत में।
- फोटो : एएनआई वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया है। सोमैया के सोमवार को कोहलापुर जाने की उम्मीद थी। कोल्हापुर जिला कलेक्टर ने उनके खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की थी और 20 और 21 सितंबर को सभा पर रोक लगाते हुए जिले में धारा 144 लागू की थी।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रविवार को दावा किया था कि महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुश्रीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जिला अधिकारी ने कोल्हापुर में प्रवेश करने से रोक दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले, सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री और कोल्हापुर के कागल से विधायक मुश्रीफ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने परिजनों के नाम पर बेनामी रखने का आरोप लगाया था, बाद के मंत्री ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
आदेश में बताया उनकी जान को खतरा
सोमैया सोमवार को पश्चिमी महाराष्ट्र जिले का दौरा करने वाले थे, उन्होंने कोल्हापुर के जिलाधिकारी द्वारा दिया गया आदेश भी दिखाया। जिसमें कहा गया है कि सोमैया को भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत उनकी जान को खतरा व उनके दौरे के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बिगड़ने आशंका को देखते हुए जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
पुलिस रहेगी विसर्जन में व्यस्त सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं
आदेश में यह भी कहा गया है कि पुलिस गणपति विसर्जन में व्यस्त रहेगी और सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं होगा। मुंबई के नवघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने भी सोमैया को नोटिस जारी कर कोल्हापुर प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा। सोमैया का मुलंड स्थित आवास नवघर थाना क्षेत्र में आता है।
भाजपा ने बताया तानाशाही कदम
इसके बाद ट्विटर पर घमासान शुरू हो गया। सोमैया ने एक ट्वीट में इस घटनाक्रम को उद्धव ठाकरे सरकार की दादागिरी करार दिया। इस बीच, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने इस कदम को तानाशाही कहते हुए कहा कि ठाकरे सरकार सोमैया की आवाज को दबाने नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि वह सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों का पर्दाफाश कर रहे हैं इसलिए ये सब हो रहा है। ट्विटर पर आम लोग भी इस पर अपनी-अपनी बात कह रहे हैं।