फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp Leader Kirit Somaiya asks for Anil Deshmukh resignation shiv sena leader sanjay Raut given reaction

सुशांत मामला: किरीट सौमेया ने मांगा अनिल देशमुख का इस्तीफा, राउत बोले- बात निकली तो दिल्ली तक जाएगी

Wed, 19 Aug 2020 01:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Aug 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Bjp Leader Kirit Somaiya asks for Anil Deshmukh resignation shiv sena leader sanjay Raut given reaction
संजय राउत - फोटो : Twitter

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। इस फैसले में बिहार में दर्ज की गई एफआईआर को सही ठहराया गया है। साथ ही यह पूरा मामला अब सीबीआई को सौंप दिया गया है। सुशांत मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। फैसला आने के बाद महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

विज्ञापन


भाजपा नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का इस्तीफा मांगा है। किरीट सोमैया ने कहा कि 'इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर गृह मंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के परिवार को न्याय मिलेगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिव सेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "इस्तीफे की बात निकली तो दिल्ली तक जाएगी।" राउत ने कहा कि 'सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। महाराष्ट्र में कानून का राज चलता है।'


राउत ने मुंबई पुलिस पर जांच को लेकर सवाल उठाने के सवाल पर कहा कि "मुंबई पुलिस मामले की सही जांच कर रही थी। कानून के ऊपर कोई नहीं है। जो आरोप लग रहे हैं वो सही नहीं हैं।"

राउत ने कहा कि कानूनी कार्रवाई के बारे सरकार में जो कानून के जानकार हैं या मुंबई पुलिस के कमिश्नर या एडवोकेट जनरल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बात कर सकते हैं, मेरे लिए इस पर बात करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला दिया है और पूरी जानकारी जब हमारे पास आएगी तो सरकार की तरफ से प्रवक्ता इस मामले में बात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed