{"_id":"63453d97688ccc07615d465f","slug":"bjp-leader-from-beed-shoots-self-dead-with-licensed-revolver-in-mumbai-crime-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: भाजपा के दिग्गज नेता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, स्वास्थ्य समस्याओं से थे पीड़ित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: भाजपा के दिग्गज नेता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, स्वास्थ्य समस्याओं से थे पीड़ित
Tue, 11 Oct 2022 10:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:32 PM IST
सार
भाजपा की बीड जिला इकाई के प्रमुख भगीरथ बियाणी ने मीरा नगर इलाके में अपने घर पर कथित तौर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र भाजपा की बीड जिला इकाई के प्रमुख ने मंगलवार को अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा की बीड जिला इकाई के प्रमुख भगीरथ बियाणी ने मीरा नगर इलाके में अपने घर पर कथित तौर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। उन्होंने कहा कि बियाणी के परिवार के सदस्यों ने गोली की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय भाजपा नेता बीते कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। भगीरथ बियाणी भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते थे। साथ ही ये कई अहम पदों पर रह चुके थे।
शिकायत वापस न लेने पर ट्रांसजेंडर को फिनाइल पिलाया
महाराष्ट्र के मुंबई में ट्रांसजेंडर के साथ कुकर्म करने के बाद तीन आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रांसजेंडर ने आरोपियों पर शिकायत वापस लेने का दवाब बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत वापस न लेने पर ट्रांसजेंडर को फिनाइल पीने के लिए मजबूर किया गया। शिकायत पर सांताक्रूज थाना पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 307 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले के दो आरोपी फरार है।