फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp leader devasish acharya who slapped abhishek banerjee dies mysteriously condition in bengal

बंगाल: ममता के भतीजे को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता की मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

Fri, 18 Jun 2021 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 12:42 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या करार दिया है। 

विज्ञापन
Bjp leader devasish acharya who slapped abhishek banerjee dies mysteriously condition in bengal
अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारने वाले शख्स की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का एक और मामला सामने आया है। 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ जड़ने वाले भाजपा नेता की मौत हो गई। भाजपा नेता देबाशीष आचार्य की गुरुवार को रहस्यमय ढंग से मौत हुई है। परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता देवाशीष आचार्य को  मिदनापुर के तमलुक जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गुरुवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति के बारे में लोगों से पूछताछ करने के लिए बुलाया तो पता चला कि भर्ती कराने वाले सभी लोग वहा से फरार हो गए। डॉक्टर के मुताबिक, भाजपा नेता की मौत दोपहर में हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिवार वाले जब अस्पताल पहुंचे तो तो उन्होंने दावा किया कि देवाशीष की हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
इधर भाजपा नेताओं ने  देवाशीष आचार्य की मौत पर सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि टीएमएसी कार्यकर्ता लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर ध्यान नहीं दे रही हैं। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि देवाशीष आचार्य 16 जून की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाहर गए थे। वह चाय की दुकान पर भी रुके, लेकिन उसके बाद वहां से अचानक गायब हो गए। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में अभिषेक बनर्जी को जड़ा था थप्पड़
गौरतलब है कि देबाशीष आचार्य 2015 में एक राजनीतिक कार्यक्रम में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भरी जनसभा में थप्पड़ मारा था। हालांकि, इसके बाद टीएमसी समर्थकों ने उनकी खूब पिटाई की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अभिषेक बनर्जी के दखल पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed