फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Devaraje Gowda Arrested in Chitradurga Connection Sexual Harassment Case Prajwal Revanna

Prajwal Revanna: चित्रदुर्ग में बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा गिरफ्तार; प्रज्ज्वल के वीडियो लीक करने का है आरोप

Sat, 11 May 2024 12:56 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 May 2024 12:56 AM IST
सार

देवराजे गौड़ा हाल ही में हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं। जनता दल (सेक्युलर) के साथ हाथ मिलाने से पहले देवराजे गौड़ा ने पिछले साल दिसंबर में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस मामले को उठाया था।

विज्ञापन
BJP Leader Devaraje Gowda Arrested in Chitradurga Connection Sexual Harassment Case Prajwal Revanna
भाजपा नेता देवराजे गौड़ा। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता और वकील जी देवराजे गौड़ा को कथित तौर पर हसन जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े एक वीडियो के मामले में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को  पेन ड्राइव में वीडियो लीक करने के आरोप में चित्रदुर्ग जिले के हिरियुर पुलिस ने गुलिहाल टोल गेट पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में हसन पुलिस को सूचना मिली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है।  इस मामले में हसन जिले के होलेनारासीपुरा शहर में यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। गौड़ा पर आईपीसी की धारा 354 (ए), 354 सी, 448, 504, 506, 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की धारा 66 (ई) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराधों में महिला को अपमानित करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, यौन उत्पीड़न, ताक-झांक, अतिक्रमण, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान और आपराधिक धमकी शामिल है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवराजे गौड़ा और अन्य लोगों ने उसे शारीरिक रूप से परेशान किया और धमकाया। हालांकि देवराजे गौड़ा ने  सिरे से आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 4 फरवरी को हासन के होलेनारसीपुरा शहर में पीड़िता के घर पर हुए अपराध के लिए एक अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में देवराजे गौड़ा के अलावा तीन अन्य लोगों को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 6 मई को, देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ आकर प्रज्वल रेवन्ना के मामले में 'भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने की कोशिश' का आरोप लगाया था।

देवराजे गौड़ा हाल ही में हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं। जनता दल (सेक्युलर) के साथ हाथ मिलाने से पहले देवराजे गौड़ा ने पिछले साल दिसंबर में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस मामले को उठाया था। उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव होलेनारासीपुरा से जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ लड़ा था।


बता दें कि कर्नाटक में 26 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले प्रज्वल से जुड़े कई स्पष्ट वीडियो सामने आए थे। जिसके बाद से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया है। प्रज्वल के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों सहित तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के आरोप में फिलहाल जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed