फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader attacked by unknown people

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता रूपा गांगुली पर तृणमूल समर्थकों का हमला, घायल

Sun, 22 May 2016 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
 bjp  leader attacked by unknown people

विज्ञापन

भाजपा नेता रूपा गांगुली रविवार को तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों के हमले में घायल हो गई हैं। उनके सिर में चोट आई है। यह घटना दक्षिण 24-परगना जिले के काकद्वीप के पास ईश्वरीपुर में हुई। भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि तृणमूल ने इस आरोप का खंडन किया है। हमलावरों ने रूपा की कार पर हमलाकर उसके शीशे तोड़ दिए।

इलाके में भाजपा का बूथ एजेंट होने के आरोप में शनिवार को एक महिला के साथ मारपीट की गई थी। रविवार को रूपा उसी महिला को देखने काकद्वीप अस्पताल गई थी। वहां से उस महिला के गांव की ओर जाते समय रास्ते में ही कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। साथ ही लाठी और डंडों से उन पर हमला कर दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। हमले में रूपा के सिर पर चोट आई, उनको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


भाजपा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी के नेता जय प्रकाश मजूमदार ने इस हमले के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराते हुए हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में मूक दर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के महासचिव राहुल सिन्हा ने भी इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज में एक महिला नेता पर सरेआम ऐसे हमले से साफ है कि राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है।


सिन्हा ने कहा कि भारी बहुमत से सत्ता में वापसी के बावजूद ऐसे हमले तृणमूल कांग्रेस को शोभा नहीं देते। मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कथनी व करनी में काफी अंतर है। वह एक ओर तो शांति बनाए रखने की अपील करती हैं, जबकि दूसरी ओर अपने लोगों को विपक्षी नेताओं पर हमले करने का निर्देश देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से भाजपा के बढ़ते कदमों को रोका नहीं जा सकता।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed