{"_id":"5c4fe242bdec227391006baf","slug":"bjp-leader-anant-hegde-attacks-congress-leader-dinesh-gundu-rao-muslim-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का फिर विवादास्पद बयान, कांग्रेस नेता राव की पत्नी को लेकर उड़ाया मजाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का फिर विवादास्पद बयान, कांग्रेस नेता राव की पत्नी को लेकर उड़ाया मजाक
Tue, 29 Jan 2019 11:04 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Shani Mishra
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
अनंत कुमार हेगड़े, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले ही विवादास्पद बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने सोमवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव का मजाक उड़ाया है। उन्होंने राव को ऐसा व्यक्ति करार दिया जो मुस्लिम महिला के पीछे पड़ा था। राव की पत्नी तबस्सुम मुस्लिम हैं। रविवार को ही हेगड़े ने बयान दिया था कि हिंदू लड़कियों को छूने वाले मुस्लिम हाथों को काट देना चाहिए।
दरअसल हेगड़े के हाथ काटने वाले बयान के जवाब में गुंडू राव ने ट्वीट किया था कि मंत्री या सांसद बनने के बाद आखिर आपकी उपलब्धियां क्या हैं? कर्नाटक के विकास में आपका क्या योगदान है? निश्चित रूप से कह सकते हैं, यह खेदजनक है कि ऐसे लोग मंत्री बन गए और सांसद के रूप में चुने गए।
राव के इस बयान पर हेगड़े उनकी पत्नी को मामले में घसीट लाए और ट्वीट किया कि वह पक्के तौर दिनेश राव के सवालों के जवाब देंगे लेकिन वह खुद यह खुलासा कर सकते हैं कि उनकी उपलब्धियों के साथ कौन हैं? वह उन्हें केवल एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते हैं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे पड़े थे।
विज्ञापन
इस पर राव ने फिर ट्वीट किया कि अनंत कुमार हेगड़े का इतने नीचे स्तर पर जाकर व्यक्तिगत मुद्दों को बीच में लाना देखकर दुख हुआ। अंदाजा लगाइए क्या यह उनकी संस्कृति की कमी है? क्या उन्होंने हमारे हिंदू धर्मग्रंथों से कुछ नहीं सीखा? अब वक्त गुजरा नहीं है, वह अभी भी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बनने की कोशिश कर सकते हैं।
हमारा विवाह पवित्र : तबस्सुम
गुंडू राव की पत्नी तबस्सुम ने हेगड़े के बयान पर कहा कि पहली बार यह है कि वह कभी मेरे साथ नहीं भागे। हमारा विवाह पवित्र है। इस मामले में मुझे खींचना गलत है। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, एक घरेलू महिला हैं। उनका प्रयोग कर चुनाव का ध्रुवीकरण क्यों करना चाहते हैं।
हेगड़े को बर्खास्त किया जाए : राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह आदमी हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी की तरह है। यह केंद्रीय मंत्री बनने के लायक नहीं है और इसे तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।